Monday, November, 03,2025

देश की एकता-अखंडता में पटेल के योगदान को किया याद

जयपुर: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राजस्थान सहित राजधानी जयपुर राष्ट्रीय एकता का जीवंत प्रतीक बना। भारत भारती संस्था के तत्वावधान में अल्वर्ट हॉल से शुरू हुई राष्ट्रीय एकात्मता शोभायात्रा में लघु भारत का अद्भुत दर्शन हुआ। इसमें 26राज्यों की सांस्कृतिक झांकियां शामिल रहीं, जिनमें स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, अयोध्या का श्रीराम मंदिर, सोमनाथ, केदारनाथ और तिरुपति बालाजी जैसे प्रतीकात्मक दृश्य आकर्षण का केंद्र रहे। जयपुर में बसे विभिन्न प्रांतों के लोग पारंपरिक वेशभूषा में आए और 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' का संदेश दिया। मुख्य अतिथि बीजेपी नेता अशोक परनामी, उप महापौर पुनीत कर्णावट, विनय भाई पत्राले और राकेश पुरोहित रहे। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प पत्र भरकर स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग की शपथ ली।

अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सचिवालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग अभय कुमार ने अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सभी ने पटेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव कौशल एवं उद्यमिता संदीप वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा कुलदीप रांका सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला कलेक्टर ने दिलाई शपथ

जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनीता सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर मेघराज मीणा सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को राजभवन में पटेल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद रियासतों के एकीकरण से देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य सरदार पटेल ने किया।

डीजीपी ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

पुलिस मुख्यालय में हुए शपथ ग्रहण समारोह में महानिदेशक पुलिस राजीव शर्मा ने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इसमें अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस हवा सिंह घुमरिया, बीजू जार्ज जोसफ, रूपिंदर सिंह, भूपेंद्र साहू, बीएल मीणा तथा पुलिस महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने देश की संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने शहर में देशभक्ति का माहौल बनाया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery