Tuesday, July, 14,2026

आरसीडीएफ ने जीते तीन राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड

जयपुर: भारत सरकार ने वर्ष 2025 के लिए राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड की घोषणा कर दी है। यह अवार्ड पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति एवं संस्थाओं को दिया जाता है। इस बार अवार्ड वितरण समारोह राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 26 नवंबर को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। समारोह में भारत सरकार के मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह, राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल और राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन मौजूद रहेंगे।

राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (आरसीडीएफ) ने इस साल तीन बड़े राष्ट्रीय अवार्ड जीतकर राजस्थान का परचम पूरे देश में लहराया है। तीनों प्रमुख श्रेणियों में आरसीडीएफ को सम्मानित किया जाएगा। बेस्ट डेयरी को-ऑपरेटिव सोसायटी श्रेणी में जयपुर जिला दुग्ध संघ की घिनोई दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति को चुना गया है। समिति को तीन लाख रुपए नकद, मेरिट सर्टिफिकेट और प्रतीक चिह्न मिलेगा।

मंत्री ने दुग्ध उत्पादकों को बधाई दी

आरसीडीएफ और इसके संबंधित जिला दुग्ध संघ पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं। पिछली बार केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में भीलवाड़ा की दुग्ध उत्पादक माया देवी और आरसीडीएफ की एमडी श्रुति भारद्वाज को कार्बन क्रेडिट की पहली किस्त प्रदान की थी। इससे पर्यावरण सुरक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा गया था। पिछले वर्ष भी आरसीडीएफ से जुड़े जिला दुग्ध संघों को दो राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड प्राप्त हुए थे। इस साल तीनों श्रेणियों में अवार्ड मिलने से राजस्थान डेयरी क्षेत्र में अपनी पहचान को और मजबूत कर रहा है। पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने राजस्थान के दुग्ध उत्पादकों को बधाई दी।

26 को होंगे सम्मानित

 भारत सरकार के मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय की ओर से वर्ष 2021 से राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड दिए जा रहे हैं। इस वर्ष विजेताओं का चयन देशभर से आए 2,081 आवेदकों में से किया गया है। आरसीडीएफ की यह उपलब्धि राज्य और देश दोनों के लिए गर्व की बात है। 26 नवंबर को आयोजित समारोह में राजस्थान के इन डेयरी पेशेवरों को सम्मानित किया जाएगा।

बेस्ट डेयरी फार्मर श्रेणी में सीकर जिला दुग्ध संघ

बेस्ट डेयरी फार्मर श्रेणी में सीकर जिला दुग्ध संघ के हर्षित झुरिया को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें दो लाख रुपए नकद, मेरिट सर्टिफिकेट और प्रतीक चिह्न प्रदान किया जाएगा। वहीं बेस्ट एआई टेक्नीशियन श्रेणी में हनुमानगढ़ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के विकास कुमार को चयनित किया गया है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery