Wednesday, May, 27,2026

मोदक झांकी के साथ आज से शुरू होगा गणेश जन्मोत्सव

जयपुर: मोती डूंगरी गणेश मंदिर में नौ दिवसीय गणेश जन्मोत्सव का शुभारंभ बुधवार को मोदकों की झांकी के साथ होगा। सुबह 5 बजे से श्रद्धालु भगवान गणपति के दर्शन कर सकेंगे।

महंत कैलाश शर्मा की मौजूदगी में होने वाले इस आयोजन में दो विशाल मोदक-प्रत्येक 251 किलो वजनी-प्रमुख आकर्षण होंगे। इनके अलावा 51 किलो के पांच, 21 किलो के 21 और 1.25 किलो के 1100 मोदक भी झांकी में शामिल होंगे। मोदक तैयार करने में 2500 किलो शुद्ध घी, 3000 किलो बेसन, 9000 किलो शक्कर और 100 किलो सूखे मेवे का उपयोग किया गया है। मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परिसर में बाहर से कोई प्रसाद लाना प्रतिबंधित रहेगा।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठकः गणेश जन्मोत्सव और आगामी 28 अगस्त को निकलने वाली शोभायात्रा को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को मंदिर परिसर में महंत कैलाश शर्मा और पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ, अतिरिक्त आयुक्त योगेश दाधीच, डॉ. रामेश्वर सिंह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें जिला प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, पीएचईडी, जेडीए, बिजली विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery