Friday, June, 19,2026

देश को सुशासन और आत्मनिर्भरता को समर्पित सरकार मिलीः राज्यवर्धन

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा जयपुर शहर की ओर से चलाए जा रहे '12 साल विश्वास के, विकास के एवं जनकल्याण के' अभियान के तहत भाजपा जयपुर शहर जिला कार्यालय में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन उद्योग, युवा मामले और खेल विभाग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया। इस अवसर पर राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूती में ही देश की मजबूती निहित है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता ने लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर विश्वास जताया है, क्योंकि पिछले 12 वर्षों में देश को जनसेवा, सुशासन और आत्मनिर्भरता को समर्पित सरकार मिली है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि वे सेतु की तरह कार्य
कर केंद्र सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचा रहे हैं।

राठौड़ ने कहा कि मोदी का जीवन साधारण नागरिक के रूप में शुरू हुआ, इसलिए उनकी योजनाएं भी सीधे जनता की जरूरतों और हितों से जुड़ी होती हैं। उन्होंने कहा कि देश में 60 वर्षों तक अन्य सरकारें भी रहीं, इसलिए पिछले 12 वर्षों में हुए सकारात्मक बदलावों की तुलना करना और उन्हें समझना आवश्यक है। कार्यक्रम में भाजपा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery