Monday, May, 18,2026

प्लेयर्स ने मैदान में दिखाया जोश, जूनून के साथ लगाए चौके और छक्के

जयपुर: एमएनआईटी एलुमनी प्रीमियर लीग का आयोजन मानसरोवर स्थित क्रिकेट एकेडमी में किया गया। 15 मई से शुरू हुई लीग के समापन पर प्लेयर्स का उत्साह खास रहा। लीग में कुल 5 टीमों ने भाग लिया और खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना का परिचय दिया। समापन समारोह में फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीएमडी जगदीश चंद्र मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। वहीं टूर्नामेंट के दौरान कई मुकाबले रोमांचक रहे, जिनमें खिलाड़ियों ने आखिरी गेंद तक संघर्ष करते हुए दर्शकों का मनोरंजन किया। लीग आयोजक अंकुश चौधरी ने बताया कि लीग का उद्देश्य पूर्व छात्रों के बीच आपसी जुड़ाव बढ़ाने के साथ खेल भावना को प्रोत्साहित करना रहा। उन्होंने कहा कि सभी टीमों ने जोश और अनुशासन के साथ हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी और बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery