Tuesday, May, 19,2026

महिलाओं के सशक्तीकरण में फैशन व ब्यूटी प्लेटफॉर्म की महत्वपूर्ण भूमिका

जयपुर: मिस यूनिवर्स वेस्ट बंगाल-2026 की सफलता के अवसर पर जेडब्ल्यू मैरियट होटल, कोलकाता में लंच का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं, फाइनलिस्ट्स, आयोजकों और फैशन व ग्लैमर जगत की हस्तियां शामिल हुईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जगदीश चंद्र उपस्थित रहे, जिनका स्वागत मिस यूनिवर्स वेस्ट बंगाल-2026 के सीईओ कुंतनिल दास ने किया। डॉ. जगदीश चंद्र ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को आत्मविश्वास, प्रतिभा और समर्पण के लिए बधाई दी। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के मंच युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि फैशन और ब्यूटी प्लेटफॉर्म आज के समय में महिलाओं के सशक्तीकरण, व्यक्तित्व विकास और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

टाइटल होल्डर्स और फाइनलिस्ट हुए शामिल

इस अवसर पर कई टाइटल होल्डर्स और फाइनलिस्ट्स शामिल हुए, जिनमें सुष्मिता रॉय, चंद्रिमा दास, देबस्मिता चौधरी और प्रियंका शों शामिल रहीं। वहीं शुभ्रा माजी, श्रीलिपा चौधरी, सहेली बनर्जी, समानिता, दिशा, सुपर्णा, ट्रिकल, नाद्योनिका, राजनंदिनी और सुमना सहित अन्य प्रतिभागियों ने शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों ने संवाद, फोटो सेशन और अपने अनुभव साझा करते हुए किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery