Sunday, April, 12,2026

तनिष्का मिस यूनिवर्स, गौरी मिस टीन और गुरशरण बनीं मिसेज यूनिवर्स उत्तर प्रदेश

जयपुर: लखनऊ ग्रेस, टैलेंट और सशक्तीकरण के उत्सव का साथी बना। मौका था भारत 24 विजन ऑफ न्यू इंडिया पावर्ड मिस यूनिवर्स उत्तर प्रदेश-2026 पेजेंट के समापन का, जो इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स ऑडिटोरियम में हुआ। स्टेट लेवल कॉम्पीटिशन का आयोजन प्रीति यादव, फाउंडर क्वीनिफाइड इवेंट्स ओपीसी प्राइ‌वेट लिमिटेड और स्टेट डायरेक्टर मिस युनिवर्स उत्तर प्रदेश व मिस टीन उत्तर प्रदेश की ओर से किया गया। फिनाले में फाइनलिस्ट्स ने कॉन्फिडेंस और एलिगेंस के साथ रैंप वॉक किया। इस दौरान मिस कैटेगरी में तनिष्का शर्मा को मिस यूनिवर्स उत्तर प्रदेश इंडिया-2026 का ताज पहनाया गया, जबकि दिव्या गुप्ता फर्स्ट रनर-अप रहीं और यशिता जीत सेकेंड रनर-अप बनीं।

मिस टीन कैटेगरी में गौरी सिंह राज्जपूत ने मिस टीन उत्तर प्रदेश-2026 का खिताब जीता, जबकि कर्णिका मौर्य को मिस टीन दीवा उत्तर प्रदेश-2026 के रूप में सम्मानित किया गया। मिसेज कैटेगरी में गुरशरण कौर को मिसेज यूनिवर्स उत्तर प्रदेश-2026 का ताज पहनाया गया, जबकि संजना श्रीवास्तव फर्स्ट रनर-अप रहीं और पद्मा सिन्हा को सेकेंड रनर-अप घोषित किया गया। विजेताओं को मिस यूनिवर्स इंडिया पेजेंट में राज्य का प्रतिनिधित्व करने का प्रतिष्ठित अवसर मिला। वहीं, कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए डॉ. जगदीश चंद्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनका स्वागत अमजद खान, डायरेक्टर फ्रेंचाइज ऑपरेशंस एमयूआई के साथ प्रीति यादव ने किया।

कई फेज में प्रतिभागियों ने दिखाया टैलेंट

 कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न राउड्स से हुई, जिसमें सबसे पहले इंट्रोडक्शन राउंड हुआ, जहां प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और बैलेंस के साथ पर्सनैलिटी दशाँई। इसके बाद ट्रेडिशनल वियर राउंड हुआ, जिसमें पारंपरिक परिधानों से सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया गया और अंत में गाउन राउंड हुआ, जिसमें आधुनिक फैशन और ग्रेस ने स्टेज संभाला।

इन्होंने परखा प्रतिभागियों का टैलेंट

जूरी पैनल में मणिका विश्वकर्मा, मिस यूनिवर्स इंडिया-2025 और महक ढींगरा, मिस चार्म इंडिया-2025 के साथ अमजद खान और प्रीति यादव शामिल रहे। कार्यक्रम का निर्देशन शो डायरेक्टर खिजर हुसैन ने किया और एंकर सिमरन आहूजा ने होस्टिंग से प्रभावित किया। प्रमुख आकर्षण काशी फायर वॉरियर्स की प्रस्तुति रही, जिसने आयोजन में ऊर्जा भर दी। शो को पेटुला ब्राउन की ओर से स्टाइल किया गया। आयोजन को पेजेंट फैक्ट्री इंडिया और फैशन रनवे वॉक की ओर से सोशल मीडिया पार्टनर के रूप में सहयोग मिला, जबकि शिखर नीर, शांतिपुरम एंटरप्राइजेज और जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी सपोर्टिंग पार्टनर रहे। एनिक्स क्राउन्स क्राउन पार्टनर के रूप में जुड़े, जबकि आर्ट स्टूडियो बाय एपेक्सा नगर और नेस्टल्ड बाय पायल गिफ्टिंग पार्टनर रहे। इनोवेशन फॉर चेंज और हश एन एम्बर एनजीओ पार्टनर रहे, रॉयल कैफे फूड पार्टनर रहा और लैक्मे एकेडमी ब्यूटी एजुकेशन पार्टनर रही, तो पेजेंट वर्ल्ड इंडिया और इनसाइड द पेजेंट्स पेजेंट मीडिया पार्टनर बने।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery