Thursday, February, 26,2026

मिस यूनिवर्स और मिस टीन राजस्थान से प्रतिभाएं पाएंगी नेशनल-इंटरनेशनल रैंप

जयपुर: राजस्थान की प्रतिभाशाली महिलाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच देने के लिए मिस यूनिवर्स राजस्थान-2026 और मिस टीन राजस्थान-2026 की तैयारियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन शुभ स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किया गया, जो 2026 के लिए आधिकारिक फ्रेंचाइजी है। मिस यूनिवर्स राजस्थान स्टेट डायरेक्टर शुभम कुमार ने कहा कि यह मंच युवा महिलाओं को मिस यूनिवर्स इंडिया तक बढ़ने और अंततः मिस यूनिवर्स में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर देता है। उन्होंने नेशनल डायरेक्टर निखिल आनंद और डायरेक्टर अमजद खान का आभार जताया। वहीं मिस यूनिवर्स राजस्थान-2025 की विजेता शोना पाराशर ने पेजेंट को आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का मंच बताया।

इस मौके पर आयोजन टीम की सदस्य मोनिका सिंह और ज्योत्सना राय के साथ शुभस्टार टीम की मोलिका मानव और राशि जैन उपस्थित रहीं।

अप्रैल में होगा ग्रैंड फिनाले

वहीं मंगलवार शाम को आयोजक डॉ. जगदीश चंद्र के निवास पर पहुंचे, जहां शुभम कुमार ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मौलिका मानव, शीना पाराशर, ज्योत्सना राय और राशि जैन भी मौजूद रहीं। डी. चंद्र ने मिस यूनिवर्स राजस्थान-2026 और मिस टीन राजस्थान-2026 का आधिकारिक पोस्टर लॉन्च किया। आयोजकों ने बताया कि राजस्थान ऑडिशन मार्च में जयपुर में होंगे, जबकि ग्रैंड फिनाले अप्रैल में जयपुर में ही आयोजित किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन आधिकारिक मिस यूनिवर्स इंडिया प्लेटफॉर्म पर खुले है, जबकि मिस टीन राजस्थान-2026 के लिए प्रविष्टियां [shubhstargroup@ gmail.com)(mailto:[email protected]) पर या [www. shubhstar.in](http://www.shubhstar.in) पर ओनलाइन भरी जा सकती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery