Saturday, June, 27,2026

हेरिटेज वॉक और फोटोशूट के संग राजस्थानी स्वाद का आनंद

जयपुर: रामबाग पैलेस में ग्लैमर और विरासत का अनूठा संगम देखने को मिला, जब मिस यूनिवर्स इंडिया की विभिन्न राज्यों की विजेता और फाइनलिस्ट प्रतिभागियों ने गुरुवार शाम पैलेस का भ्रमण किया। व्यस्त ऑडिशन शेड्यूल के बीच मिले इस विशेष अवसर पर प्रतिभागियों ने गुलाबी नगरी की शाही संस्कृति, भव्य वास्तुकला, राजसी आतिथ्य और ऐतिहासिक विरासत का आनंद लिया।

इस अवसर पर डॉ. जगदीश चंद्र भी उपस्थित रहे। रामबाग पैलेस, जयपुर के एरिया डायरेक्टर-ऑपरेशंस एवं जनरल मैनेजर अशोक राठौड़ ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस विशेष विजिट में मिस यूनिवर्स तमिलनाडु 2026 वैष्णवी गणेश, मिस यूनिवर्स पंजाब 2026 मन्नत शर्मा, मिस यूनिवर्स राजस्थान 2026 की द्वितीय रनर-अप डॉ. ऋतंभरा, मिस यूनिवर्स दिल्ली 2026 की द्वितीय रनर-अप खुशई बिसला, मिस यूनिवर्स यूनियन टेरिटरी 2026 सिमर खनेजा, मिस यूनिवर्स उत्तराखंड 2025 राधिका सिंघल तथा मिस यूनिवर्स राजस्थान 2026 अंशिका चौधरी शामिल रहीं।

विजिट के दौरान प्रतिभागियों ने महल के भव्य गलियारों और ऐतिहासिक स्थलों पर हेरिटेज वॉक की। इसके साथ ही उन्होंने पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद लिया तथा महल के सबसे आकर्षक स्थलों पर प्रोफेशनल फोटोशूट भी कराया। शाम का सबसे खास आकर्षण राजमाता गायत्री देवी के चित्र के सामने लिया गया ग्रुप फोटो रहा।

विजिट के अनुभव किए साझा

अपनी विजिट के अनुभव साझा करते हुए वैष्णवी गणेश ने कहा कि रामबाग पैलेस में मौजूदगी एक साथ शक्ति और शांति का अहसास कराती है। मन्नत शर्मा ने कहा कि जयपुर ऐसा महसूस कराता है, मानो आप किसी खूबसूरती से सहेजी गई ऐतिहासिक कहानी का हिस्सा हों। डॉ. ऋतंभरा ने कहा कि यह विरासत हमें याद दिलाती है कि आत्मविश्वास अपनी जड़ों और पहचान से जुड़ा होता है। खुशई बिसला ने कहा कि यहां का हर पल किसी सिनेमाई दृश्य की तरह प्रेरणादायक लगा। सिमर खनेजा ने कहा कि फैशन और इतिहास का यह संगम एक अलग ही तरह का जादू पैदा करता है। राधिका सिंघल ने कहा कि जयपुर हमेशा प्रेरणा से भरे अपने घर जैसा महसूस होता है। अंशिका चौधरी ने कहा कि राजस्थान की विजेता के रूप में यहां आना मेरे लिए बेहद भावुक और अविस्मरणीय अनुभव है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery