Wednesday, April, 15,2026

रूपाली भूषण ने पहना मिस यूनिवर्स का ताज

जयपुर: निफ्ट पटना में रविवार को आयोजित मिस यूनिवर्स बिहार-2026 और मिस टीन बिहार 2026 के ग्रैंड फिनाले में सौंदर्य, प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार संगम देखने को मिला। संधांत सिटी और सिटीकर्ट की प्रस्तुति तथा एनिमो पेट केयर के सह-प्रायोजन में हुए इस आयोजन में भारत 24: विजन ऑफ न्यू इंडिया आधिकारिक मीडिया पार्टनर रहा। प्रतियोगिता का आयोजन स्टेट डायरेक्टर नीतू कुमारी ने किया। फिनाले में रूपाली भूषण को मिस यूनिवर्स बिहार-2026 का ताज पहनाया गया, जबकि प्रीति राय ने मिस टीन बिहार-2026 का खिताब अपने नाम किया।

मिस यूनिवर्स बिहार श्रेणी में निकिता कुमारी फस्र्ट रनर-अप और खुशी सिंह सेकेंड रनर-अप रहीं। वहीं मिस टीन बिहार में नेत्रा राज फर्स्ट रनर-अप और मेघा आनंद सेकेंड रनर-अप बनीं। जूरी पैनल में मणिका विश्वकर्मा (मिस यूनिवर्स इंडिया-2025), निखिल आनंद (नेशनल डायरेक्टर, मिस यूनिवर्स इंडिया एवं चेयरमैन, ग्लैमानंद ग्रुप), नीतू कुमारी और अमजद खान (डायरेक्टर फ्रेंचाइज ऑपरेशंस, एमयूआई) शामिल रहे। सेरेमनी का संचालन डॉ. शांभवी झा (मिम यूनिवर्स बिहार-2025) ने किया, जबकि मेजबानी तृष्णा रे (मिस टीन यूनिवर्स-2024) ने संभाली।

कार्यक्रम में कॉकटेल वियर, इवनिंग गाउन और प्रश्न-उत्तर जैसे कई राउंड हुए। चयन प्रक्रिया के बाद मिस यूनिवर्स बिहार (18+) श्रेणी के टॉप 30 और मिस टीन बिहार (13-19) श्रेणी के 11 फाइनलिस्ट फिनाले में पहुंचे।

सेलिब्रेटरी डिनर का आयोजन

आयोजन के बाद पटना में निखिल आनंद और निशांत आनंद (डायरेक्टर, ग्लैमानंद ग्रुप) द्वारा भव्य सेलिब्रेटरी डिनर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश चंद्र ने विजेताओं को बधाई देते हुए आयोजन की सराहना की। इस मौके पर मणिका विश्वकर्मा, तृष्णा रे, डॉ. शांभवी झा, तनिष्का शर्मा (मिस टीन अर्थ-2024), नीतू कुमारी, विशाल सोनी, रूपाली भूषण, डॉ. विकास शर्मा, श्याम शंकर सिंह सहित संभ्रांत सिटी और सिटीकर्ट के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery