Thursday, April, 09,2026

अनुशासन, चरित्र और आत्मविश्वास विकसित करना ही असली सफलता

जयपुर: मिस एंड मिसेज राजस्थान का ग्लैमर-2026-सीजन-1 सफर एक महत्वपूर्ण फेज में है। ऐसे में बुधवार को राजापार्क स्थित रमाहा बाय विंडडैम, जयपुर में 50 फाइनलिस्ट्स के लिए विशेष लंच मेरेमनी और मोटिवेशनल सेशन का आयोजन किया गया। आयोजक चिराग चौधरी और राकेश चौधरी के नेतृत्व में हुए सेशन में डॉ. जगदीश चंद्र ने मोटिवेट किया और प्रतिभागियों के सवालों के जवाब भी दिए।

गौरतलब है कि सीएनएक्स न्यूज की ओर से प्रस्तुत और शिव ज्वेलर्स की ओर से पावर्ड व अर्थता तथा देसी बीट्स की ओर से को-पावर्ड आयोजन में भारत 24 विजन ऑफ न्यू इंडिया और फर्स्ट इंडिया न्यूज पेपर आधिकारिक पार्टनर्स हैं। 

फाइनलिस्ट्स को किया मोटिवेट

सेशन का मुख्य आकर्षण डॉ. जगदीश चंद्र का संबोधन रहा। उन्होंने फाइनलिस्ट्स को आत्मविश्वासी बने रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में वास्तविक सफलता केवल ताज से परिभाषित नहीं होती, बल्कि ऐसे मंच से आप जो अनुशासन, चरित्र और आत्मविश्वास विकसित करते हैं, वही असली सफलता है। यहां हर प्रतिभागी अपनी यात्रा में पहले से ही विजेता है। फाइनलिस्ट्स ने डॉ. चंद्र के साथ एक इंटरएक्टिव सेशन में भी भाग लिया, जहां उन्होंने संवाद किया और जानकारियां प्राप्त की।

ग्रूमिंग वर्कशॉप्स की शुरुआत

चिराग चौधरी ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म प्रतिभा को निखारकर उन्हें राष्ट्रीय मंच के लिए तैयार व आत्मविश्वासी व्यक्तित्व में बदलने के लिए बनाया गया है। हमें हर उस फाइनलिस्ट पर गर्व है, जो साहस और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। सेशन के बाद चाकसू स्थित रामाज रिसॉर्ट में ग्रूमिंग वर्कशॉप्स की शुरुआत हुई, जहां ग्रेड फिनाले भी आयोजित किया जाएगा। प्रतिभागियों को रैंप वॉक, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स और स्टेज प्रेजेंस में प्रशिक्षण दिया जाएगा। टैलेंट राउंड 10 अप्रैल को होगा, जबकि ग्रेड फिनाले 11 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery