Tuesday, November, 04,2025

सम्मान सिर्फ पुरस्कार नहीं, समाज को दिशा देने का माध्यम है: कटारिया

उदयपुर: उदयपुर के होटल ताज फतह प्रकाश पैलेस के दरबार हॉल में मंगलवार को 'मेवाड़ गौरव सम्मान समारोह सीजन-4' का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश ही नहीं, देश के कई गणमान्य जनप्रतिनिधि और विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव एवं उनकी धर्मपत्नी सांसद संगीता कुमारी देव विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत से हुआ। फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने सभी आगंतुकों का मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर, गुलदस्ता और मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि मैं फर्स्ट इंडिया परिवार का आभार व्यक्त करता हूं कि आप समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित कर समाज की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यह आयोजन प्रेरणा का माध्यम है।

सम्मान सिर्फ पुरस्कार नहीं, समाज को दिशा देने का माध्यम है। किसी सम्मान समारोह में व्यक्तियों का चयन करना आसान नहीं होता, क्योंकि यह योगदान साधारण नहीं है। सम्मानित होने वाले व्यक्ति से अधिक महत्व उस व्यक्ति का होता है जो सम्मान प्रदान करता है। कटारिया ने फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा के हाउसिंग बोर्ड कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पवन अरोड़ा ने उस मरी हुई संस्था को फिर से जीवंत किया और राजस्थान में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

उनके प्रयासों से गरीबों के मकान बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ। साथ ही, विधानसभा परिसर में बने एमएलए क्वार्टर्स देश के पहले ऐसे पस्सिर हैं, जहां विधानसभा, आवास और कॉन्स्टिट्यूशन क्लब जैसी सभी सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध हैं। इस अवसर पर ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने उदयपुर के जगदीश मंदिर और जगन्नाथ पुरी मंदिर के धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों का उल्लेख करते हुए, उदयपुर से जगन्नाथ पुरी तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और सांसद मन्नालाल रावत से की। कार्यक्रम में समाज सेवा, शिक्षा, प्रशासन और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनेक व्यक्तित्वों को 'मेवाड़ गौरव सम्मान' से सम्मानित किया गया।


 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery