Monday, April, 21,2025

होली के गीतों पर नृत्य के साथ हाउजी और अंताक्षरी का रंग

जयपुर: माथुर समाज के सदस्यों ने होली मिलन समारोह में शिरकत कर खुशियां बांटी। माथुर सभा, जयपुर की ओर से आयोजन होटल सरोवर पोर्टिको, एम. आई. रोड पर किया गया, जहां रंगारंग कार्यक्रम में सर्व समाज के सदस्य एकत्र हुए और उल्लासपूर्वक होली का आनंद लिया। सभा के महासचिव डॉ. आदित्य नाग ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष डॉ. दीपा माथुर और अवधेश माथुर ने किया। मंच संचालन प्रीतिका ने संभाला, और कार्यक्रम को संगीतमय बनाने के लिए होली गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिससे माहौल नृत्य और गीत-संगीत से गूंज उठा। इस अवसर पर सभा अध्यक्ष डॉ. दीपा माथुर ने समाज के लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाज के कल्याण और सहयोग के लिए वे पूर्ण निष्ठा से कार्य करती रहेंगी।

समाज हित में खर्च की जाएगी धन राशि

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष, के.एन. माथुर, जनरल अनुज माथुर और पूर्व महासचिव प्रदीप माथुर व संयुक्त सचिव अवधेश माथुर मौजूद रहे। अंताक्षरी प्रतियोगिता में महिलाओं और बच्चों ने भाग लेते हुए रंग जमाया। सभा के कोषाध्यक्ष हेमेंद्र माथुर ने बताया कि माथुर सभा की समाजसेवा प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए जरूरतमंद कायस्थ परिवारों, विधवाओं और विद्यार्थियों के लिए अनुदान राशि दी गई। सहायता से संगठन की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और धनराशि समाज हित में खर्च की जाएगी। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण होली थीम पर आधारित हाउजी रहा, जिसका संचालन सांस्कृतिक सचिव मधु माथुर ने किया। इस दौरान विदेशी पर्यटकों ने भी होली गीतों पर नृत्य कर भारतीय संस्कृति का आनंद लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery