Sunday, June, 14,2026

मंगलम पार्क इंफिनिया राजापार्क प्रोजेक्ट के फ्लैट की बिक्री पर लगाई रोक

जयपुर: मंगलम ग्रुप का जयपुर के पॉश एरिया राजापार्क में स्थित मंगलम पार्क इंफिनिया प्रोजेक्ट कानूनी विवाद में फंस गया है। मंगलम पार्क इंफिनिया प्रोजेक्ट, जिस जमीन पर बना है, उसके एक हिस्से के मालिक को एमओयू में तय एफआर के हिसाब से फ्लैट नहीं दिए गए। एमओयू का उल्लंघन होने पर लैंड लॉर्ड ने मंगलम ग्रुप, शिवज्ञान ग्रुप व विनायक ग्रुप के निदेशकों के खिलाफ कोर्ट में दावा-पेश किया और उक्त प्रोजेक्ट के समस्त फ्लैट पर बिक्री पर रोक लगाने की गुहार की है। अपर जिला व सत्र न्यायालय क्रम 9 जयपुर शहर ने नर्मदा देवी सारस्वत एवं उमेश सारस्वत के दावे को स्वीकार करते हुए फ्लैट की बिक्री पर रोक लगा दी है। न्यायाधीश पवन वर्मा ने शिवज्ञान डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर विमला देवी सांवलका, उमंग सांवलका, सुरेश सांवलका, विनायक डेवलपर्स लिमिटेड, केयर ऑफ मंगलम बिल्डर्स के निदेशक नंद किशोर गुप्ता व शुभम अग्रवाल को पाबंद किया है कि वे आगामी आदेश तक मंगलम पार्क इंफिनिया प्रोजेक्ट के फ्लैट की बिक्री नहीं करें। मामले की अगली तारीख 1 मई, 2025 है। कोर्ट के उक्त आदेश के बाद अब फ्लैट की बिक्री नहीं कर सकेंगे और ना ही किसी को रहने की अनुमति होगी।

वादा करके 55 फीसदी हिस्सा देने से मुकरे

प्रार्थीगण नर्मदा देवी सारस्वत एवं उमेश सारस्वत के अधिवक्ता आशीष अग्रवाल ने बताया कि मंगलम पार्क इंफिनिया प्रोजेक्ट राजापार्क में गुरुद्वारा व शहीद भगत सिंह पार्क के पास भूखंड संख्या सोलह पर बन रहा है। करीब दो हजार वर्गगज जमीन पर अलग-अलग परिवार रह रहे थे। उक्त प्रोजेक्ट के लिए सभी परिवार ने शिवज्ञान के निदेशकों को समर्पित कर दी। नर्मदा देवी व उमंग सारस्वत की 274 वर्गगज जमीन थी। उक्त जमीन पर बनने वाले प्रोजेक्ट के तहत 55 फीसदी एफआर उन्हें दिया जाना तय हुआ था। इसका लिखित एमओयू हुआ। शिवज्ञान बिल्डर्स ने उक्त सम्पूर्ण जमीन का मंगलम ग्रुप को समर्पित कर दी। इस एमओयू के बारे में मंगलम ग्रुप को भी जानकारी है। अब प्रोजेक्ट पूरा हो गया तो 55 फीसदी एफआर के तहत फ्लैट नहीं दिए जा रहे हैं। बल्कि कह रहे हैं कि उनके साथ कोई एमओयू नहीं हुआ। जिन्होंने एमओयू किया था, उनकी मौत हो गई। कोर्ट में भी प्रार्थीगण शिवज्ञान व मंगलम ग्रुप की ओर से कहा गया कि एमओयू की उन्हें जानकारी नहीं है। कोर्ट ने सुनवाई के बाद माना कि उक्त एमओयू लिखित में है और इस बारे में मंगलम ग्रुप व शिवज्ञान ग्रुप के निदेशकों को जानकारी है।

राजापार्क के सबसे पॉश इलाके में है मंगलम पार्क इंफिनिया

मंगलम पार्क इंफिनिया राजापार्क के सबसे पॉश एरिया में है। यह राजापार्क में मुख्य सड़क पर शहीद भगत सिंह पार्क से सटा हुआ है और सामने गुरुद्वारा साहिब है। इसमें 3 और 4 बीएचके अपार्टमेंट्स है। गोविन्द मार्ग की तरफ मैन रोड पर 25 शोरूम रखे गए हैं। एल साइज के इस प्रोजेक्ट में साठ अपार्टमेंट्स है, जिनकी कीमत प्रति फ्लैट डेढ़ से दो करोड़ रुपए है। एक हजार से दो हजार स्क्वायर फीट के अलग-अलग शोरूम की कीमत बाजार भाव के मुताबिक दो से तीन करोड रुपए प्रति शोरूम बताई जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery