Thursday, January, 29,2026

मालवीय की घर वापसी को एआईसीसी की मिली हरी झंडी

जयपुर: प्रदेश की सियासत में आगामी दिनों में बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा। कांग्रेस से भाजपा में गए पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय की कांग्रेस में वापसी को एआईसीसी ने हरी झंडी दे दी है। कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। अब मालवीय समेत करीब आधा नेताओं की कांग्रेस में घर वापसी का रास्ता साफ हो गया है।

कांग्रेस की अनुशासन समिति की बैठक में शुक्रवार को इस पर गहन चर्चा हुई और समिति ने इनकी वापसी को हरी झंडी दे दी। समिति ने अपनी रिपोर्ट आलाकमान के पास भेजी, दर्जन जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मालवीय की वापसी को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा, समिति के सदस्यों ने दावा किया कि भाजपा के कई बड़े नेता भी उनके संपर्क में हैं और अगले महीने वे कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं। बैठक में महेंद्रजीत सिंह मालवीय के अलावा कांता भील, खिलाड़ीलाल बैरवा, कैलाश मीणा, सुभाष तंबोली और गोपाल गुर्जर की वापसी पर विस्तार से मंथन हुआ। समिति अध्यक्ष उदयलाल आंजना ने कहा कि नेताओं के पार्टी छोड़ने के कारणों, उन पर लगे आरोपों और जिला स्तर पर इसके असर को लेकर जिलाध्यक्षों से भी फीडबैक लिया गया।

नेताओं के पास कांग्रेस से बेहतर कोई विकल्प नहीं: आंजना

आंजना ने कहा कि ये सभी नेता कांग्रेस के घर के ही सदस्य थे। वे क्यों चले गए, यह समझ से परे है, लेकिन अब वे महसूस कर रहे हैं कि कांग्रेस से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। हम उन्हें वापस लेंगे। रिपोर्ट शनिवार तक प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को सौंपी जाएगी, जिसके बाद आलाकमान का फैसला आएगा। समिति की सदस्य शकुंतला रावत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में बड़े नेताओं की कमी है, इसलिए दबाव देकर कांग्रेस नेताओं को तोड़ा गया।

भाजपा के कई नेता कांग्रेस के संपर्क में

अनुशासन समिति की सदस्य शकुंतला रावत ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि भाजपा में फिलहाल कोई मजबूत नेतृत्व नजर नहीं आ रहा है। भाजपा में गए कई नेताओं का मोहभंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई नेता कांग्रेस नेताओं के संपर्क में हैं और अगले महीने भाजपा से कांग्रेस में बड़े स्तर पर जॉइनिंग देखने को मिल सकती है।

कांग्रेस में मालवीय के लिए दरवाजे खुले नहीं

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने महेंद्रजीत सिंह मालवीय के कांग्रेस में घर वापसी के मुद्दे पर कहा कि मालवीय उनके मित्र हैं और वे कांग्रेस से कुंठित होकर भाजपा में आए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि मालवीय ने अभी तक भाजपा को कोई लिखित इस्तीफा नहीं दिया है और कांग्रेस में उनके लिए दरवाजे खुले नहीं हैं। राठौड़ ने कहा कि इस विषय पर उनकी मालवीय से बातचीत हो चुकी है। कांग्रेस जनता की भावनाओं को भड़काने का काम कर रही है, जो पूरी तरह अनुचित है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery