Thursday, May, 28,2026

मोती डूंगरी गणेश मंदिर के महंत कैलाश शर्मा को जन्मदिन पर हस्तियों ने दी शुभकामनाएं

जयपुर: मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर के महंत कैलाश शर्मा का 75वां जन्मदिन बुधवार को मनाया गया। राजस्थान भर से राजनेताओं, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। महंत कैलाश शर्मा लंबे समय से औपचारिक जन्मदिन समारोहों से दूरी बनाए रखने की परंपरा निभाते आ रहे हैं, लेकिन मंगलवार को उनके निवास पर दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। डॉ. जगदीश बंद्र ने महंत के निवास पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और फर्स्ट इंडिया परिवार की ओर से शुभकामनाएं दीं। वहीं, फर्स्ट इंडिया मीडिया ग्रुप के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। महंत कैलाश शर्मा जिस प्रमुख ब्राह्मण सामाजिक संगठन सप्तऋषि मंडल के संरक्षक हैं, उसके पदा‌धिकारियों ने पारंपरिक साफा और माला पहनाकर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर आरसीए के पूर्व अध्यक्ष वैभव गहलोत और उनको पुत्री काश्विनी गहलोत, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोविंद पारीक, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नीरज पाठक और प्रदीप यादव तथा वरिष्ठ आरएएस अधिकारी मुकेश मीणा ने भी उनके निवास पहुंचकर आशीर्वाद लिया और शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा विधायक रफीक खान, पूर्व डीजीपी ओपी गल्होत्रा, पूर्व एसीएस जैसी मोहंती और आईएएस नीरज के. पवन ने फोन पर जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करें। मानसरोवर, निवाई और सांगानेर के कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी महंत के निवास पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। महंत कैलाश शर्मा ने सभी आगंतुकों का आत्मीयता से आभार व्यक्त किया और मिठाई खिलाकर तथा आशीर्वाद देकर उनका स्वागत किया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery