Monday, November, 03,2025

विपक्ष नाकाम, अब चुनावों में जनता देगी जवाब

जयपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस की आंतरिक कलह, बिहार चुनावों में तेजस्वी यादव के बयानों और अंता उपचुनाव पर विपक्ष के तमाम दावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राठौड़ ने कांग्रेस को लेकर कहा कि जो पार्टी खुद अपने नेताओं को बेचने पर मजबूर हो चुकी हो, वह 'हॉर्स ट्रेडिंग' का आरोप कैसे लगा सकती है?

राठौड़ ने स्पष्ट किया कि भाजपा एकजुट है और अंता में पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करेगी। राठौड़ ने कांग्रेस की एकजुटता के दावों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज कांग्रेस एकजुटता की बात कर रही है, लेकिन अपने ही मुख्यमंत्री को किसने नीचा दिखाया? पार्टी किसने तोड़ी? क्या उनके अपने विधायक बिकाऊ माल हैं कि वे ऐसी बातें कर रहे हैं? भाजपा में न तो कोई विद्रोह है, न असंतोष।

ईमानदारों को डरने की कोई जरूरत नहीं

राठौड़ ने कहा कि देश में यदि एसआईआर सर्वे या मतदाता सूची की समीक्षा हो रही है, तो यह स्वागत योग्य कदम है। जिन लोगों ने गलत तरीके से अपने नाम जुड़वाए हैं, उन्हें ही डर लग रहा है। अगर कोई गलत नाम मतदाता सूची से हटाया जा रहा है तो डरने की जरूरत क्यों? देश का निर्णय देश का नागरिक करेगा। जो ईमानदार हैं, उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है।

गलत हथकंडों से नहीं मिलेगी सफलता

राठौड़ ने कहा कि विपक्ष कैसे भी गलत हथकंडे अपनाए, सफलता नहीं मिलेगी। हाल ही में करीब 9 करोड़ रुपए और शराब जब्त की गई ये गलत तरीके हैं, जो चुनावी नैतिकता के विरुद्ध हैं। जनता सब जानती है और समय पर जवाब देगी। उन्होंने भाजपा सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भजनलाल शर्मा की सरकार ने राजस्थान में जिस तरह तेजी से काम किया है, वह प्रशंसनीय है। भाजपा सरकार ने उद्योग, बिजली, जल और सड़क चारों मोर्चों पर मजबूत कार्य किया है। अब तो कांग्रेस को स्वीकार करना चाहिए कि जनता के हित में जितना अधिक काम हुआ है, वह भाजपा सरकार के नेतृत्व में हुआ है। बिहार चुनावों के संदर्भ में राठौड़ ने तेजस्वी यादव के केंद्रीय कानूनों पर बयान को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अभी युवा हैं, उन्हें देश के संघीय ढांचे की समझ नहीं है। हमारा देश संघीय व्यवस्था से चलता है और जो निर्णय केंद्र सरकार लेती है, उसे हर राज्य को मानना होता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery