Monday, June, 15,2026

गहलोत का बयान लोकतंत्र विरोधी

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से भाजपा पर प्रतिबंध लगाने संबंधी बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने गहलोत के बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे कांग्रेस की 'तानाशाही मानसिकता' का उदाहरण बताया है। उन्होंने कहा कि यह वही सोच है जिसने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा था। राठौड़ ने कहा कि गहलोत का यह कहना कि यदि इंदिरा गांधी आज होतीं तो भाजपा पर प्रतिबंध लगा देतीं, कांग्रेस के असली चरित्र को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके नेता की ओर से इस तरह की भाषा का प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 1975 के आपातकाल को नहीं भूलना चाहिए, जब इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के बाद सत्ता बचाने के लिए देश में आपातकाल लगाया गया था और लोकतंत्र को कुचल दिया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत का उल्लेख किए जाने पर भी राठौड़ ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का नाम लेना या भगवान राम का स्मरण करना किसी भी तरह अपराध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सोच भारतीय संस्कृति और आस्था के प्रति नकारात्मक रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery