Tuesday, February, 10,2026

कांग्रेस में एक परिवार ही सब कुछः राठौड़

जयपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस और अन्य दलों में एक व्यक्ति या एक परिवार ही सब कुछ तय करता है, जबकि भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि (नेशन फर्स्ट) है। उन्होंने यह बात जयपुर में भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर आयोजित भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के पदभार ग्रहण समारोह में कही। समारोह में राठौड़ ने शंकर गोरा को भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करवाया। राठौड़ ने कहा कि भाजपा देश का एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जो सामान्य कार्यकर्ता को भी उच्च पदों तक पहुंचने का अवसर प्रदान करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं, जो एक साधारण कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने मोदी को दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक बताया, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मंचों पर विशेष सम्मान मिलता है।

राठौड़ ने राजस्थान में डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में तेज विकास हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ईआरसीपी योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। यमुना जल समझौते का लाभ केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार होने से जल्द मिलेगा। उन्होंने सरकारी नौकरी भर्ती कैलेंडर, किसानों को दिन में बिजली, पेपर लीक मुक्ति, राइजिंग राजस्थान से निवेश, रेलवे, सड़क, नहर और ग्राम विकास जैसे कार्यों को प्रमुख उपलब्धियां बताया। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वहां परिवारवाद हावी है, जबकि भाजपा में राष्ट्रहित सर्वोपरि है।

कांग्रेस पर लगाया पेपर लीक का आरोप

नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में 19 पेपर लीक हुए, जिससे गरीब परिवारों के बच्चों का भविष्य प्रभावित हुआ। प्रधानमंत्री मोदी के वादे पर दोषी जेल गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक लाख सरकारी नौकरियों का भर्ती कैलेंडर जारी किया और उनके कार्यकाल में अब तक एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। गोरा ने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायती राज और नगरीय निकाय चुनावों में पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery