Monday, June, 01,2026

बेनीवाल जैसे नेता राजनीति के लिए कलंक: राठौड़

जयपुर: राजस्थान की राजनीति में बयानबाजी का दौर और तेज हो गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी प्रमुख एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें राजनीति के लिए कलंक तक करार दिया। जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान राठौड़ ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन उसकी भी एक मर्यादा और गरिमा होती है, जिसका पालन किया जाना चाहिए। राठौड़ ने आरोप लगाया कि बेनीवाल की भाषा लोकतांत्रिक राजनीति की गरिमा के अनुरूप नहीं है और उनके सार्वजनिक बयान समाज में गलत संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन उन्हें व्यक्तिगत दुश्मनी का रूप नहीं दिया जाना चाहिए। नेताओं के बीच इतना सम्मान अवश्य होना चाहिए कि वे आमने-सामने मिलने पर सहज महसूस कर सकें।

उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को बिजली-पानी के बिल नहीं भरने या सरकारी व्यवस्थाओं का विरोध करने के लिए प्रेरित करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। राठौड़ ने कहा कि इस प्रकार की राजनीति से युवाओं में भ्रम और अराजकता की भावना पैदा होती है। कुचामन विरोध-प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए राठौड़ ने कहा कि कुछ लोग काले झंडे और डंडे लेकर पहुंचे थे, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। सुरक्षा कारणों से उन्हें वाहन से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन हिंसा, धमकी और टकराव की राजनीति स्वीकार्य नहीं हो सकती।

काले झंडे दिखाकर पार्टी ने अपनी बौखलाहट दिखाई: डांगा

खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा ने भी आरएलपी पर निशाना साधते हुए कहा कि काले झंडे दिखाकर पार्टी ने अपनी बौखलाहट दिखाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि हनुमान बेनीवाल हर मुद्दे को आंदोलन और हर आंदोलन को तमाशा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, भाजपा मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता ऐसी राजनीति को देख रही है और उसका जवाब भी देगी। प्रदेशाध्यक्ष का विरोध कर कौनसा तीर मार लिया। सिर्फ तुम ही राजस्थान का फैसला करने वाले नहीं हो। ये गुंडागर्दी राजस्थान की जनता देख रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery