Saturday, April, 04,2026

जलेबी रेस में लगे गहलोत, जूली और डोटासराः राठौड़

जयपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेताओं की अनर्गल बयानबाजी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा 'जलेबी रेस' में लगे हुए हैं। हर कोई अवसर लपकने की होड़ में जुटा है। राठौड़ ने कहा कि गहलोत तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं, अब उनके पास कोई ठोस कार्य नहीं बचा। इसलिए वे सोशल मीडिया पर सीरीज चला कर मनोरंजन कर रहे हैं। उनकी शब्दावली भी अब गंभीरता खो चुकी है और बोल बिगड़ते जा रहे हैं। राठौड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब कोई ठोस एजेंडा नहीं रखती, इसलिए अनुमति लेकर आयोजित महिलाओं के सामाजिक कार्यक्रम का भी विरोध कर रही है। डोटासरा जैसे वरिष्ठ नेता भी इसका विरोध कर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं।

राठौड़ ने कहा कि डोटासरा को डर है कि टीकाराम जूली उनसे आगे न निकल जाएं। वहीं, गहलोत को लग रहा है कि जूली और डोटासरा भी उनके साथ मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं। ऐसे में ये तीनों नेता जलेबी रेस में आ गए हैं।

परिवारवाद छोड़ें, महिला आरक्षण पर स्थिति स्पष्ट करें

मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा मजबूत विपक्ष चाहती है, लेकिन कांग्रेस को परिवारवाद छोड़ना होगा, वरना बंगाल, पंजाब, बिहार जैसे कई राज्यों की तरह उसकी दुर्गति तय है। महिला आरक्षण बिल पर उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या वे महिला विरोधी हैं? लोकसभा में सर्वसम्मति से पास हुए बिल पर अब सवाल उठाना बचकानी हरकत है। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस बैकडोर से बिल का विरोध कर रही है, जिसे महिलाएं कभी स्वीकार नहीं करेंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery