Monday, March, 16,2026

गैस सप्लाई संकट पर हंगामा कांग्रेस ने किया वॉकआउट

जयपुर: वैश्विक तनाव के बीच एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और सप्लाई में आ रही दिक्कतों का मुद्दा मंगलवार को विधानसभा में जोरदार तरीके से उठा। प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जबकि बाद में कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

प्रश्नकाल के दौरान जूली ने सरकार से पूछा कि गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई भी बाधित है। उन्होंने पूछा कि क्या राज्य सरकार अपनी तरफ से सब्सिडी देकर जनता को राहत देगी। इस पर खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने जवाब दिया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन को गैस की कमी नहीं होने देगी और जरूरत पड़ने पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जूली ने पलटवार करते हुए कहा कि जब कांग्रेस सरकार के समय ४०० रुपए का सिलेंडर था, तब जनता को 500 रुपए में उपलब्ध कराया गया था। अब कीमतें कम होने के बावजूद सरकार राहत क्यों नहीं दे रही है। मामला बढ़ता देख स्पीकर वासुदेव देवनानी ने दूसरा सवाल पुकार कर बहस समाप्त करवाई। इसके बाद शून्यकाल में कांग्रेस विधायक अमित चाचाण ने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और सप्लाई संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने संकट के समय कीमतें बढ़ाकर जनता पर डबल बोझ डाल दिया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार से इस मुद्दे पर सदन में स्पष्ट बयान देने की मांग की।

वाहन चोरी रोकने के लिए विशेष टीम गठित

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने विधानसभा में बताया कि टोंक जिले में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं और विशेष टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि 2021 से 2025 के बीच जिले में 1433 वाहन चोरी के मामले दर्ज हुए, जिनमें से 377 वाहन बरामद किए जा चुके हैं। हाल ही में पुरानी टोंक क्षेत्र में हुई पथराव और फायरिंग की घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सरकार का कहना है कि चोरी के मामलों में तेजी से कार्रवाई कर वाहनों की बरामदगी सुनिश्चित की जाएगी।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery