Wednesday, May, 27,2026

दांत खट्टे कर रहा नींबू, कीमत 300 के पार

जयपुर: गर्मी के इस मौसम में राहत देने वाला नींबू ही अब आम आदमी के दांत खट्टे कर रहा है। बढ़ती कीमतों ने हालात ऐसे कर दिए हैं कि रसोई से नींबू धीरे-धीरे गायब होता नजर आ रहा है और लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। बाजार में नींबू के थोक भाव 130 से 140 रुपए प्रति किलो तक पहुंच चुके हैं, जबकि खुदरा बाजार में कीमत 200 रुपए से ऊपर बनी हुई है। स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि गली-मोहल्लों में यही नींबू 250 से 300 रुपए प्रति किलो तक विक - रहा है, जिससे आम उपभोक्ता परेशान है। मुहाना मंडी में नींबू की आवक भी इस समय आधी रह गई है। जहां सामान्य दिनों में रोजाना 10 से 15 गाड़ियां आती थीं, वहीं अब महज 5 से 6 गाड़ियां ही पहुंच रही हैं। हर गाड़ी में करीब 12 टन नींबू आता है, लेकिन सप्लाई घटने से बाजार में कीमतें लगातार उछाल पर हैं। व्यापारियों के मुताबिक, दक्षिण भारत में बारिश नहीं होने के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ है, जिसका सीधा असर सप्लाई पर पड़ा है। यही वजह है कि इस बार गर्मी में नींबू की खटास स्वाद से ज्यादा महंगाई में महसूस हो रही है।

इन राज्यों से हो रही आपूर्ति

मुहाना मंडी में नीबू की आपूर्ति आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, एमपी व गुजरात से होती है। इनमें आंध्र प्रदेश देश में नींबू उत्पादन के मामले में प्रथम स्थान पर है। फिलहाल आपूर्ति बीजापुर (कर्नाटक) और गुडूर (आंध्र प्रदेश) से हो रही है। हालांकि, सीमित सप्लाई के कारण कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है।

आम आदमी की पहुंच से दूर

बढ़ती कीमतों के चलते नींबू अब आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। गर्मी में नीबू पानी और अन्य पेय पदार्थों की मांग बढ़ती है, लेकिन ऊंचे दामों के कारण लोग इसके उपयोग से बचने लगे हैं। फिलहाल, नींबू की महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है और लोग सस्ते विकल्पों की तलाश में जुटे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery