Wednesday, May, 27,2026

ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन जांच में फेल, बिक्री-उपयोग पर रोक

जयपुर/कोटा: कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूताओं की मौत के मामले में जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। जांच के लिए भेजे गए ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के सैंपल लैब टेस्ट में अमानक पाए गए हैं। इसके बाद राजस्थान ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने संबंधित बैच की बिक्री और उपयोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। विभाग ने प्रदेशभर के अस्पतालों, मेडिकल स्टोर्स और दवा वितरकों को अलर्ट जारी करते हुए स्टॉक हटाने और उपयोग बंद करने के निर्देश दिए हैं। ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक ने बताया कि मैसर्स जैक्सन लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से निर्मित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन 5 एमएल के सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं। लैब रिपोर्ट में इंजेक्शन में ऑक्सीटोसिन कम्पोनेंट निर्धारित मात्रा से कम मिला। विभाग के अनुसार, कुछ मामलों में ऑक्सीटोसिन तत्व नगण्य स्तर पर पाया गया। उन्होंने कहा कि यह मरीजों के लिए हानिकारक सावित हो सकता है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कोटा में हुई प्रसूताओं की मौत का सीधा संबंध इसी इंजेक्शन से है या नहीं।

रक्तस्राव रोकने में होता है उपयोग

ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन प्रसव के दौरान लेबर पेन शुरू कराने तथा डिलीवरी के बाद अत्यधिक रक्तस्राव रोकने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। विशेष रूप से सिजेरियन डिलीवरी के दौरान इसका उपयोग महत्वपूर्ण माना जाता है। कोटा में जिन प्रसूताओं की मौत हुई थी, उनकी सिजेरियन डिलीवरी की गई थी। ऐसे में ड्रग विभाग ने एहतियातन अस्पताल में उपयोग की गई दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे थे।

30 से अधिक दवाओं की जांच

कोटा और बूंदी के औषधि नियंत्रण अधिकारियों ने न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्ट-ऑपरेटिव गायनी वार्ड और ड्रग स्टोर से 30 से अधिक दवाओं, फ्लूड और इंजेक्शन के सैंपल लिए थे। इनमें से अब तक 22 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। विभाग के अनुसार 21 दवाएं सभी गुणवत्ता मानकों पर खरी उतरी हैं, जबकि केवल ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का सैंपल फेल पाया गया। हालांकि बैक्टीरियल एंडोटॉक्सिन और स्टेराइल टेस्ट सभी सैंपलों में सही पाए गए हैं।

कोटा मेडिकल कॉलेज ने स्थानीय स्तर पर खरीदा था इंजेक्शन

जानकारी के अनुसार, कोटा मेडिकल कॉलेज ने इसी कंपनी के 1 एमएल क्वांटिटी वाले इंजेक्शन की स्थानीय स्तर पर खरीद की थी। प्रसूताओं के उपचार में इसी कंपनी के दूसरे बैच के इंजेक्शन उपयोग में लिए गए थे। उस बैच के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं, लेकिन उनकी रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। सोमवार को जिस बैच पर प्रतिबंध लगाया गया है, वह इसी कंपनी का अलग बैच और 5 एमएल क्वांटिटी का इंजेक्शन है।

ड्रग स्टोर से स्टॉक जब्त

रिपोर्ट सामने आने के बाद कोटा में औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ड्रग स्टोर से ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का स्टॉक जब्त कर लिया। इसके अलावा जिन एजेंसियों और सप्लायर्स से दवा उपलब्ध कराई गई थी, वहां भी कार्रवाई की गई।

पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी

राजस्थान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड को निर्देश जारी कर संदिग्ध बैच के उपयोग और वितरण पर रोक लगाने को कहा है। साथ ही कंपनी की ओर से निर्मित अन्य दवाओं और ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के दूसरे बैचों की भी जांच के निर्देश दिए गए हैं।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery