Sunday, May, 10,2026

कोटा में प्रसूताओं की मौत पर स्वास्थ्य विभाग सख्त

जयपुर: कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद दो प्रसूताओं की मौत और चार महिलाओं की किडनी खराब होने की घटना ने राजस्थान की चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग जहां जांच, निलंबन और कारण बताओ नोटिस जैसी कार्रवाइ‌यों का हवाला दे रहा है, वहीं कांग्रेस ने इसे व्यवस्था की घोर लापरवाही बताते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को बचाने का आरोप लगाया है।

सरकार ने मामले में सह आचार्य डॉ. नवनीत कुमार और दो नर्सिंग अधिकारियों को निलंबित किया है। यूटीबी पर कार्यरत डॉ. श्रद्धा उपाध्याय को बर्खास्त कर दिया गया। गायनी विभाग के यूनिट हेड डॉ. बीएल पाटीदार और डॉ. नेहा सीहरा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। हालांकि विपक्ष और परिजन सवाल उठा रहे हैं कि इतनी बड़ी घटना सिर्फ जूनियर डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की गलती से कैसे हो गई? अस्पताल प्रबंधन, अधीक्षक और मेडिकल कॉलेज प्रशासन की जवाबदेही कहां है? सूत्रों का कहना है कि बर्खास्त डॉ. श्रद्धा उपाध्याय घटना वाले दिन छुट्टी पर थीं, जिससे कार्रवाई की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कोटा की घटना से पहले भी कई सरकारी अस्पतालों में गंभीर हादसे हो चुके हैं। अक्टूबर 2025 में भरतपुर, सीकर, झुंझुनूं और चूरू में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत हुई। जांच में दवाएं फेल पाई गई और ड्रग कंट्रोलर तक निलंबित हुए।

लापरवाही पर होगी - कठोर कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए - चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ = ने उच्च स्तरीय बैठक लेकर प्रदेश के सभी अस्पतालों के लिए सख्त निर्देश - जारी किए। विभाग ने कहा कि आपात इमरजेंसी, ऑपरेशन थिएटर, गहन चिकित्सा कक्ष और अन्य संवेदनशील इकाइयों में उपचार संबंधी नियमों की कड़ाई से पालना कराई जाएगी तथा लापरवाही मिलने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

घटना के बाद 9 दवाओं के बैच पर रोक

प्रसूताओं की मौत के मामले के बाद जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अस्पताल के पोस्ट-ऑपरेटिव स्त्री रोग वार्ड और दवा भंडार से विभिन्न नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों को विस्तृत जांच के लिए जयपुर और कोलकाता की प्रयोगशालाओं में भेजा गया है। वहीं, राजस्थान औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने 9 दवाओं के अलग-अलग बैचों की बिक्री और उपयोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इसके साथ ही गायनी वार्ड और ऑपरेशन के बाद उपयोग में आने वाली 24 प्रकार की दवाइयों और मेडिकल उपकरणों के इस्तेमाल पर भी आगामी आदेशों तक पाबंदी लगा दी गई है। जानकारी के अनुसार जिन दवाइयों और उपकरणों का उपयोग कोटा मेडिकल कॉलेज में हुआ था, उन्हीं को जांच के दायरे में लेते हुए कार्रवाई की गई है। इनमें ऑपरेशन के दौरान और बाद में उपयोग होने वाले इंजेक्शन, ग्लूकोज की बोतलें, आईवी सेट, सिरिंज और अन्य मेडिकल उपकरण शामिल हैं। ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक ने राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्परिशन लिमिटेड (RMSCL) प्रशासन को पत्र लिखकर संबंधित दवाओं और उपकरणों की सप्लाई रोकने के निर्देश दिए हैं। रोक लगाई गई दवाओं में 15 दवाइयां ऐसी बताई जा रही हैं, जिन्हें निशुल्क दवा योजना के तहत RMSCL ने कोटा मेडिकल कॉलेज को सप्लाई किया था। विभाग ने प्रदेशभर के रिटेलर, होलसेलर और मेडिकल स्टोर्स को भी अलर्ट जारी किया है।

कांग्रेस के सवालः जब व्यवस्थाएं ठीक नहीं थीं तो ऑपरेशन क्यों किए ?

कोटा में प्रसूताओं की मौत के मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। पूर्व चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने आरोप लगाया कि अब तक की गई कार्रवाई केवल छोटे कर्मचारियों तक सीमित है, जबकि बड़े अधिकारी जिम्मेदारी से बच निकलते हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल के अधीक्षक और विभागाध्यक्ष की भूमिका की भी गंभीर जांच होनी चाहिए। मीणा ने चेतावनी दी कि यदि सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आम जनता का सरकारी अस्पतालों पर से भरोसा उठ जाएगा और लोग निजी अस्पतालों की ओर रुख करेंगे। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कोटा पहुंचकर मृतका के परिजनों से मुलाकात की और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। 

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि शल्य कक्ष, प्रसूति कक्ष और ऑपरेशन के बाद देखभाल की व्यवस्था में गंभीर खामियां सामने आई
हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब व्यवस्थाएं ठीक नहीं थीं तो ऑपरेशन क्यों किए गए। परिजनों ने भी आरोप लगाया
कि ऑपरेशन के बाद मरीजों की देखभाल में लापरवाही हुई और पूरा सिस्टम कनिष्ठ चिकित्सकों के भरोसे छोड़ दिया गया।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery