Tuesday, March, 24,2026

ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट से बदलेगी हाड़ौती की तस्वीरः वी. श्रीनिवास

जयपुर: प्रदेश के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने रविवार को कोटा कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट निर्माण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्य सचिव ने कहा कि यह राजस्थान का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट है, जो हाड़ौती क्षेत्र के पर्यटन विकास और आर्थिक उन्नति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्माण कार्य की समयबद्धता पर संतोष जताते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरे हो रहे हैं, जो खुशी की बात है।

सीएस ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों से विस्तृत प्रेजेंटेशन लिया। एयरपोर्ट निर्माण की वर्तमान स्थिति, विभिन्न चरणों की प्रगति और एयरोसिटी के कॉन्सेप्ट प्लान पर गहन जानकारी ली गई। एनएचएआई अधिकारियों से उदयपुर-कोटा और कोटा-भरतपुर कनेक्टिविटी की स्थिति पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने इन मार्गों की बेहतरी के लिए शीघ्र प्रयास करने के निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि एयरपोर्ट निर्माण के लिए तीन माह के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं और हर 10 दिन में प्रगति की समीक्षा की जा रही है।

टोंक में अरबी-फारसी शोध संस्थान का किया अवलोकन

कोटा से जयपुर आते समय मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने टोंक स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद अरबी-फारसी शोध संस्थान का अवलोकन किया। उन्होंने कैलिग्राफी प्रदर्शनी, अरबी-फारसी और विभिन्न भाषाओं के सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक दुर्लभग्रंथों का अवलोकन किया। इस दौरान जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल और एसपी राजेश कुमार मीणा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने संस्थान की कार्यप्रणाली और डिजिटाइजेशन किए गए हस्तलिखित ग्रंथों की जानकारी दी। इस दौरान एडीएम रामरतन सौकरिया, सीईओ परशुराम धानका, निदेशक भूपेंद्र यादव, एडीएम मालपुरा विनोद कुमार मीणा, एसडीएम टोंक हुक्मीचंद रोहलानिया, डीवाईएसपी मृत्युंजय मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

LPG आपूर्ति रखें सुचारू, कालाबाजारी पर कड़ी नजर

बैठक में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग और कालाबाजारी कतई न होने पाए। पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। अस्पतालों, मंदिरों, अन्नपूर्णा रसोई और कोचिंग संस्थानों में गैस आपूर्ति निर्वाध रहे, यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रीष्मकाल में पेयजल प्रबंधन पर विशेष जोर देते हुए मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हैंडपंप मरम्मत के लिए तत्काल सघन अभियान शुरू किया जाए। पेयजल की सुलभता सुनिश्चित करने के लिए अभी से प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि गर्मी के दिनों में किसी भी तरह की किल्लत न हो।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery