Saturday, August, 01,2026

1 दिसंबर 2027 से कोटा-बूंदी को मिलेगी हवाई कनेक्टिविटी

जयपुर: कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट से दिसंबर 2027 में नियमित हवाई सेवाएं शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को संसद भवन स्थित अपने कार्यालय में परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में एयरपोर्ट निर्माण की मौजूदा प्रगति, विभिन्न कार्यों की समय-सीमा और आवश्यक स्वीकृतियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्माण कार्य तय समय में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी आवश्यक स्वीकृतियां और एनओसी निर्माण कार्य के समानांतर पूरी करने को कहा गया, ताकि किसी प्रशासनिक या तकनीकी प्रक्रिया के कारण परियोजना की गति प्रभावित न हो। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि परियोजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए और विभिन्न एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ काम करें। बैठक में एयरपोर्ट का निर्माण कार्य 2027 के अंतिम महीनों तक पूरा करने तथा 1 दिसंबर 2027 से पहली उड़ान शुरू करने का लक्ष्य लेकर काम आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

हर तीन माह में होगी प्रगति की समीक्षा

एयरपोर्ट परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के लिए इसकी प्रगति की प्रत्येक तीन माह में समीक्षा करने का निर्णय भी लिया गया। इससे निर्माण से जुड़े कार्यों, स्वीकृतियों और अन्य प्रक्रियाओं में आने वाली अड़चनों की समय रहते पहचान कर उनका समाधान किया जा सकेगा।

हाड़ौती के विकास को मिलेगी नई उड़ान

शंभुपुरा में निर्माणाधीन कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को कोटा-बूंदी के साथ पूरे हाड़ौती क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एयरपोर्ट शुरू होने से क्षेत्र की देश के प्रमुख शहरों से हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे पर्यटन, उद्योग, व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलने के साथ कोटा आने वाले विद्यार्थियों और उनके परिजनों को भी आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery