Sunday, February, 08,2026

स्वच्छ भारत मिशन के स्टेट ब्रांड एंबेसडर बने गुप्ता

जयपुर: राज्य सरकार ने डूंगरपुर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के राज्य समन्वयक के.के. गुप्ता को स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) का स्टेट ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। इस संबंध में स्वायत्त शासन विभाग के आयुक्त एवं शासन सचिव रवि जैन ने समस्त जिला कलेक्टरों को पत्र जारी किया है।

नए दायित्व के तहत गुप्ता राज्य के सभी जिलों एवं शहरी निकाय क्षेत्रों में स्वच्छता जागरूकता अभियानों को सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। पत्र में जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जिला एवं स्थानीय निकाय स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर गुप्ता की अध्यक्षता में बैठकें आयोजित करें तथा उनके द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए रिपोर्ट स्वायत्त शासन विभाग को भेजें।

डूंगरपुर मॉडल से प्रदेश में होगी स्वच्छता

के. के. गुप्ता को उनके चर्चित 'डूंगरपुर मॉडल' के लिए जाना जाता है। उनके मार्गदर्शन में डूंगरपुर ने स्वच्छता सर्वेक्षणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और राज्य का पहला खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) शहर बनने का गौरव हासिल किया। उल्लेखनीय है कि के. के. गुप्ता इससे पूर्व भी दो बार राज्य के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं। स्वच्छता के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery