Thursday, February, 26,2026

किरोड़ीलाल को हैसियत के हिसाब से नहीं मिला पदः रामकेश

जयपुर:  विधानसभा में शुक्रवार को कृषि एवं सहकारिता विभाग की अनुदान मांगों पर हुई चर्चा सियासी रंग लेती नजर आई। चर्चा के दौरान गंगापुर से कांग्रेस विधायक और उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि डॉ. किरोड़ी ने भाजपा के लिए जितना संघर्ष किया, उसके अनुरूप उन्हें पद नहीं मिला। उन्हें मुख्यमंत्री या कम से कम उपमुख्यमंत्री बनना चाहिए था। पूर्वी राजस्थान में भाजपा का नाम अगर किसी ने स्थापित किया है तो वह किरोड़ीलाल हैं। उन्होंने यहां तक  कहा कि यदि डॉ. किरोड़ी गंगापुर से चुनाव लड़ने आएं तो वे अपनी सीट खाली कर देंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री को लेकर की गई एक टिप्पणी पर भाजपा विधायकों ने आपत्ति जताई और हंगामा हुआ। सभापति ने टिप्पणी को कार्यवाही से हटाने के निर्देश दिए।

किसानों के मुद्दों पर वार-पलटवार

तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया ने फसल खरीद और ट्रेड डील का मुद्दा उठाते हुए कहा कि चुनाव के समय सभी दल किसानों को याद करते हैं, लेकिन बाद में भूल जाते हैं। उन्होंने भारत-अमेरिका समझौते पर सवाल उठाते हुए कहा कि अमेरिकी मक्का आयात से प्रदेश के किसानों को नुकसान होगा। सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को यूपीए सरकार ने लागू नहीं किया।

रोटी गूगल से डाउनलोड नहीं हो सकती: श्रवण

सूरजगढ़ से कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि रोटी गूगल से डाउनलोड नहीं हो सकती, वह किसान की मेहनत से ही पैदा होती है। उन्होंने सहकारी समितियों से समय पर ऋण और फसल का उचित दाम सुनिश्चित करने की मांग की।

मैं अपनी पार्टी और विचारधारा छोड़कर नहीं जा सकताः किरोड़ीलाल मीणा

अनुदान मांगों पर बहस के दौरान कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा की टिप्पणी पर तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वे अपनी पार्टी और विचारधारा नहीं छोड़ सकते, चाहे तोप के गोले से उड़ा दो। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका से किसी भी समझौते से गेहूं के भाव कम नहीं होंगे और देश में गेहूं-चावल का आयात नहीं होगा। इसलिए किसान कांग्रेस के बहकावे में न आएं। किरोड़ी ने आरोप लगाया कि नकली खाद-बीज के कारोबार में कांग्रेस के कई नेताओं के गोदाम पकड़े गए हैं। बीकानेर में 80 हजार किलो नकली खाद जब्त करने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि नमक में रंग मिलाकर खाद बनाई जा रही थी। उन्होंने शुभम लॉजिस्टिक मामले की जांच एसीबी से कराने की भी घोषणा की। वहीं, सहकारिता मंत्री गौतम दक ने जयपुर में मार्च-अप्रैल से 'भारत टैक्सी' सेवा शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने सहकारी समितियों को पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी लाइसेंस देने और खाली पद जल्द भरने का भरोसा दिलाया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery