Friday, June, 27,2025

हेलिकॉप्टर क्रैश में जयपुर के पायलट राजवीर सिंह सहित सात की मौत

जयपुर: उत्तराखंड के गौरीकुंड के पास रविवार सुबह हुए दर्दनाक हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर निवासी पायलट और रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान (37) की मौत हो गई। इस हादसे में कुल सात लोगों की जान चली गई। घटना रविवार सुबह 5:20 बजे के आसपास हुई जब लैंडिंग से ठीक पहले राजवीर ने कंट्रोल रूम को आखिरी मैसेज भेजा "लेफ्ट टर्न कर रहा हूं।" इसके कुछ ही क्षण बाद हेलिकॉप्टर जंगल में क्रैश हो गया।

राजवीर पिछले नौ महीने से आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड में पायलट के तौर पर कार्यरत थे। यह कंपनी केदारनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराती है। हादसे की वजह खराब मौसम को माना जा रहा है। राजवीर ने रविवार सुबह केदारनाथ से गौरीकुंड के लिए उड़ान भरी थी। गढ़वाल रेंज के आईजी ने बताया कि शवों की पहचान करना बेहद मुश्किल हो रहा है। शव जल चुके हैं, इसलिए पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है और रिपोर्ट के बाद ही शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। राजवीर जयपुर के शास्त्री नगर कॉलोनी के निवासी थे। वे सेना में 14 साल तक सेवा देने के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पत्नी दीपिका चौहान भी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। चार महीने पहले ही यह दंपती जुड़वां बेटों के माता-पिता बने थे। परिवार 30 जून को उनके जलवा पूजन की तैयारियों में जुटा था। राजवीर की असामयिक मौत से शास्त्री नगर की राणा कॉलोनी में शोक की लहर है। दिनभर परिजन, मित्र और पड़ोसी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचते रहे।

सीएम ने जताया शोक

सीएम भजनलाल शर्मा ने राजवीर के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि यह जनहानि का सामाचार अत्यन्त दुखद है। हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने राजवीर के घर पहुंचकर शोक जताया और कहा कि चौहान की देशभक्ति, सेवा और बलिदान को सदैव नमन रहेगा। केंद्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ समेत कई जनप्रतिनिधियों और सैन्य अधिकारियों ने भी इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। हादसे में राजवीर सिंह (पायलट), विक्रम रावत (उत्तराखंड), विनोद देवी (उत्तर प्रदेश), तृष्टि सिंह (उत्तर प्रदेश), राजकुमार सुरेश (गुजरात), श्रद्धा जयसवाल (महाराष्ट्र), राशि (महाराष्ट्र) की मौत हो गई।

पिता बोले... बेटा मुझे फादर्स-डे विश भी नहीं कर पाया

राजवीर के पिता गोविंद सिंह चौहान, जो बीएसएनएल से रिटायर्ड हैं, ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही उन्होंने बहू से सच्चाई छुपाने की कोशिश की, लेकिन देर तक यह मुमकिन नहीं हो पाया। उन्होंने कहा, "आज फादर्स डे है, और इस दिन मेरे बेटे की मौत की खबर आई। वह मुझे विश भी नहीं कर पाया" यह कहते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। राजवीर के पास सेना में रहते हुए 2000 घंटे से अधिक का फ्लाइंग अनुभव था। वे पठानकोट में आर्मी एविएशन में तैनात थे और पिछले वर्ष सितंबर में रिटायर हुए थे। इसके बाद उन्होंने प्राइवेट एविएशन सेक्टर में कॅरिअर शुरू किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery