Saturday, June, 27,2026

जोधपुर में ट्रांसफर की गुहार लगाते हुए चिकित्सा मंत्री के पैरों में गिरी नर्स

जयपुर/जोधपुर: जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में शनिवार को उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला, जब स्टाफ नर्स सुनीता चौधरी अपने तबादले की मांग को लेकर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के पैरों में गिरकर रोने लगी। मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनका ट्रांसफर करवाया जाएगा, लेकिन नर्स लगातार अपनी परेशानी बताते हुए गुहार लगाती रही। सुनीता चौधरी वर्ष 2020 से महात्मा गांधी अस्पताल में कार्यरत हैं। चिकित्सा मंत्री अस्पताल में आयोजित एक लोकार्पण समारोह में पहुंचे थे, जहां नर्स ने उनसे मुलाकात कर तबादले की मांग रखी। हालांकि मंत्री ने कहा कि जब भी स्वास्थ्य विभाग में तबादले खुलेंगे, उनका जरूर करेंगे। इससे पहले जोधपुर में गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज के नई भवन का उद्घाटन करते हुए चिकित्सा मंत्री खींवसर ने सरकारी अस्पतालों की कार्य प्रणाली का बचाव किया।  उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में अधिकतर गंभीर और आपातकालीन मरीज आते हैं, जिन्हें कई बार निजी अस्पताल भी लेने से मना कर देते हैं।

कभी-कभी मौतें हो जाना व्यवस्था की विफलता नहीं

कोटा और बीकानेर में प्रसूताओं की मौत के मामलों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में मुफ्त इलाज और दवाइयां उपलब्ध करा रही है। कभी-कभी मौतें हो जाना व्यवस्था की विफलता नहीं माना जा सकता। सभी एसओपी को और सख्त किया गया है तथा अस्पतालों में निगरानी बढ़ाई गई है। खींवसर ने कहा कि राजस्थान में 23 हजार से अधिक स्वास्थ्य इकाइयां कार्यरत हैं और डॉक्टरों व स्टाफ की ओर से दिन-रात सेवाएं दी जा रही हैं। जयपुर के मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन करीब 300 प्रसव होते हैं और अधिकांश मामलों में सफल उपचार किया जाता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery