Saturday, June, 27,2026

युवा पीढ़ी दर्द नहीं चाहती, बढ़ रहे सिजेरियन मामलेः खींवसर

जयपुर: कोटा और बीकानेर के बाद अब जोधपुर के पावटा स्थित जिला अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद आठ प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। महिलाओं को ब्लीडिंग, ब्लड प्रेशर लो होने और सेप्टिसीमिया की शिकायत हुई, जबकि दो महिलाओं में किडनी संक्रमण की आशंका के बाद डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जिनमें से एक को बाद में एम्स रेफर कर दिया गया। इस बीच चिकित्सा मंत्री के बयान को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया। मंत्री के बयान को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा और कहा राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाएं स्वयं वेंटिलेटर पर आ गई हैं।

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने मामले को लेकर मीडिया से बात की और कहा कि कोटा, बीकानेर और जोधपुर के प्रकरणों को जोड़ा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी दर्द नहीं चाहती, इसलिए अस्पतालों में सिजेरियन मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि छह प्रसूताओं की हालत सामान्य है और वे चिकित्सकीय निगरानी में हैं। एक महिला को गंभीर डायबिटीज होने के कारण एम्स रेफर किया गया है, जबकि दूसरी महिला को पीलिया की शिकायत बताई गई है। उन्होंने कहा कि इसमें भी अधिकांश वे होती है, जो किसी दूसरे सेंटर से रैफर होकर आती है, मरीज कहीं न कहीं से धक्का खाकर हमारे पास आते हैं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि जोधपुर में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर है। यह मामला चिंता का विषय है और इसकी उच्च स्तरीय जांच जारी है। राठौड़ ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने ली बैठक

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज, एमडीएम अस्पताल, सीएमएचओ कार्यालय और जिला अस्पताल के अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी मरीजों की स्वास्थ्य प्रोफाइल नियमित रूप से अपडेट की जाए, प्रसूताओं की वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में लगातार मॉनिटरिंग हो और संक्रमण नियंत्रण संबंधी सभी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा के बाद कलेक्टर ने पावटा जिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया। जांच रिपोर्ट आने तक एहतियातन गायनी ऑपरेशन थिएटर का संचालन बंद रखा गया है।

दूसरी प्रसूता को भी शिफ्ट करने की तैयारी

विधायक अतुल भंसाली और जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने एमडीएम अस्पताल पहुंचकर सिजेरियन के बाद गंभीर अवस्था में भर्ती प्रसूता के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएस जोधा और अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित से मरीज के उपचार और स्थिति को लेकर फीडबैक लिया। वहीं, दूसरी प्रसूता को बेहतर इलाज के लिए एम्स अस्पताल में शिफ्ट किए जाने की तैयारी की जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery