Friday, February, 13,2026

नगर परिषद में भ्रष्टाचार से विकास को नुकसान, दोषियों पर होगी कार्रवाईः खर्रा

जयपुर: स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा रविवार को एक दिवसीय दौरे पर नागौर पहुंचे। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने नागौर नगर परिषद में हुए भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस को दोषी ठहराया। खर्रा ने कहा कि परिषद का पांच साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है, लेकिन खराब कार्यप्रणाली के कारण शहर के विकास को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की वर्तमान स्थिति के लिए कहीं न कहीं मतदाता भी जिम्मेदार हैं और भविष्य में सुधार के लिए सही और योग्य प्रतिनिधियों का चयन जरूरी है। मंत्री ने बताया कि पिछले बोर्ड की बैठक में संसाधनों के गलत बंटवारे से जुड़े सभी निर्णय सरकार के निर्देश पर निरस्त कर दिए गए हैं। पट्टों के आवंटन में हुई धांधली की गहन जांच जारी है। मंत्री ने कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery