Thursday, September, 24,2026

AK-47 दिलाने में मददगार बने शिवराज को जयपुर से दबोचा

जयपुर: धौलपुर के कुख्यात डकैत जितेंद्र उर्फ जीतू चंबल को एके-47 उपलब्ध कराने में मदद करने वाले आरोपी शिवराज सिंह को जयपुर पुलिस ने कालवाड़ रोड स्थित हाथोज गांव से गिरफ्तार किया है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने यह कार्रवाई धौलपुर के राजाखेड़ा में जीतू चंबल और उसके पिता तेजपाल ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद की। पूछताछ में जीतू ने खुलासा किया कि उसने अपने भाई हिस्ट्रीशीटर रामदत्त ठाकुर उर्फ सोनू के कहने पर साढ़े तीन महीने पहले जयपुर के कालवाड़ रोड से एके-47 ली थी। जांच में पता चला कि जीतू चंबल कार लेकर जयपुर पहुंचा था, लेकिन उसे शहर की जानकारी नहीं थी। रामदत्त ने उसकी मदद के लिए शिवराज सिंह को भेजा। शिवराज ने जीतू को कालवाड़ रोड पर सुशांत सिटी गेट के पास ले जाकर एक अज्ञात युवक से मुलाकात करवाई, जिसने क्रिकेट किट जैसे बैग में एके-47 और 34 राउंड कारतूस दिए। दोनों ने बैग की जांच की और उसे कार में रख लिया। इसके बाद शिवराज ने जीतू को रास्ता समझाकर धौलपुर रवाना कर दिया। एजीटीएफ ने शिवराज को राजाखेड़ा पहुंचकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

दो दिन पहले ही पकड़ा जीतू चंबल को

गौरतलब है कि दो दिन पहले एजीटीएफ टीम ने कुख्यात बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू चंबल और तेजपाल ठाकुर निवासी गांव बसई घीयाराम को गिरफ्तार किया था। ये सभी अपराधी लॅरिस गैंग से जुड़े रहे हैं। टीम ने पूर्व में सोनू (जीतू का भाई) चंबल गैंग से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए थे, जिनमें अत्याधुनिक एके-47 राइफल, उसकी मैगजीन और 34 जिंदा कारतूस सहित एक 12 बोर दुनाली बंदूक, दो देशी कट्टे 315 बोर, 12 बोर के 23 राउंड, 32 बोर के पांच राउंड और 315 बोर के 09 राउंड शामिल है।

पुलिस पता लगाने में जुटी है कि एके-47 पहले लाई गई थी वही है, या दूसरी है

पूछताछ में चौकाने वाला खुलासा हुआ कि इस एके-47 का इस्तेमाल सीकर में राजू ठेहठ और जयपुर में सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के लिए होना था। हालांकि, शूटरों के मूवमेंट को देखते हुए छोटे हथियारों का उपयोग किया गया। गोगामेड़ी हत्याकांड के दौरान पुलिस को जगतपुरा के एक फ्लैट में एके-47 होने की जानकारी मिली थी, लेकिन कोटा के हथियार तस्कर महेंद्र ने हथियार को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया और फरार हो गया। उसकी प्रेमिका को पुलिस ने पकड़ा था, लेकिन हथियार नहीं मिला। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पकड़ी गई एके-47 वही है या दूसरी है। गोगामेड़ी हत्याकांड की जांच एनआईए के पास है। उस समय पुलिस ने कई जगह छापेमारी की, लेकिन हथियार तस्कर महेंद्र नहीं मिला और ना ही हथियार बरामद हुए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery