Thursday, July, 02,2026

जनसेवा शिविर में जनाक्रोश जेडीए में दो घंटे तक हंगामा

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा की सोच को धरातल पर उतारने के लिए आयोजित किए जा रहे 'शहरी सेवा शिविर-2026' के बीच गुरुवार को जेडीए परिसर में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब पृथ्वीराज नगर (पीआरएन) क्षेत्र के शिविर में पट्टे जारी नहीं होने से नाराज लोगों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। नागरिक सेवा केंद्र के बाहर लोगों ने जेडीए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अधिकारियों पर वर्षों से लंबित मामलों का समाधान नहीं करने के आरोप लगाए।

सांगानेर निवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता श्याम सुंदर शर्मा नागरिक सेवा केंद्र के बाहर धरने पर बैठ गए। विरोध जताने के लिए वे मुख्य गेट के सामने लेट गए और जेडीसी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। श्याम सुंदर शर्मा ने आरोप लगाया कि उनकी फाइल तीन वर्ष से लंबित है। उन्होंने कहा कि एक रुपए की भी रिश्वत नहीं दी, इसलिए उनका काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनता और निशक्तजनों को लगातार परेशान किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान 'जनता का अपमान नहीं सहेंगे' और 'जनता को परेशान करना बंद करो' जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि लंबित प्रकरणों का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। हालांकि, कई आवेदक समाधान नहीं मिलने से नाराज दिखाई दिए।

सीएम के पत्र का भी नहीं हुआ असर

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से मिले पत्रों के बावजूद जेडीए अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे है। कई लोगों ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के पत्र और जमा राशि की रसीदें भी दिखाई, लेकिन समाधान नहीं मिलने की शिकायत की। एक आवेदक ने आरोप लगाया कि जब वह मुख्यमंत्री का पत्र लेकर अधिकारियों के पास पहुंचा तो उसे कथित रूप से कहा गया कि जब मुख्यमंत्री के पास गए हो तो वहीं से पट्टा ले लो।

कैलाश विहार के आवेदकों की भी शिकायतें

कैलाश विहार द्वितीय कॉलोनी निवासी संजय कुमार जैन ने बताया कि उनके प्लॉट नंबर 12 का पट्टा अब तक जारी नहीं हुआ है, जबकि प्लॉट नंबर 11 और 13 सहित आसपास के अन्य भूखंडों के पट्टे जारी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद हैं, लेकिन नक्शे में प्लॉट नंबर दर्ज नहीं होने के कारण उनका मामला अटका हुआ है। उनका कहना था कि शिविर जनता की सेवा और समस्याओं के समाधान के लिए लगाए गए हैं, लेकिन यहां भी लोगों को निराशा हाथ लग रही है।

महिला आवेदकों ने भी जताई नाराजगी

शिविर में पहुंची कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने एक वर्ष पहले निर्धारित राशि जमा करा दी थी, लेकिन अब तक पट्टे नहीं मिले। कई अन्य आवेदकों ने भी कहा कि पैसे जमा होने के बावजूद फाइलें आगे नहीं बढ़ रही हैं। तुषार शर्मा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2024 में ही निर्धारित राशि जमा करा दी थी। गुरुवार सुबह 10 बजे से शाम तक जेडीए में रहने के बावजूद उनके मामले में कोई प्रगति नहीं हुई।

चार चरणों में लगाए जा रहे हैं पीआरएन शिविर

जेडीए द्वारा पृथ्वीराज नगर क्षेत्र की कॉलोनियों के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत 18 जून को पहला शिविर आयोजित हुआ, जबकि आगामी शिविर 27 जून, 1 जुलाई और 13 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे।

दो अंकों में भी नहीं पहुंची जारी पट्टों की संख्या

सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को जेडीए परिसर में पृथ्वीराज नगर (पीआरएन) क्षेत्र के लिए शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें करीब आधा दर्जन पट्टे ही जारी हुए और संख्या दो अंकों तक भी नहीं पहुंच पाई, जिससे लोगों में निराशा रही।

शहरी सेवा शिविर: 57 प्रमाण पत्र मौके पर किए जारी

शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत गुरुवार को नगर निगम के विद्याधर नगर जोन कार्यालय, अंबाबाड़ी सर्किल में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर राहत प्रदान की गई। नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने बताया कि शिविरों का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करना है। शिविर में प्राप्त आवेदनों, प्रार्थना पत्रों और सुझावों पर तत्परता से कार्रवाई की जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery