Tuesday, May, 26,2026

JDA में ताक पर नियम, चहेते ठेकेदार को फायदा

जयपुर: चहेते ठेकेदार के लिए जेडीए के अधिकारी सरकारी कोष को चपत लगाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ठेकेदार को फायदा देने के लिए पहले बैंक गारंटी समय पर जमा नहीं होने दी और अब जब लाखों का जुर्माना लगा तो ठेकेदार को उससे भी राहत देने की तैयारी की जा रही है। ठेकेदार को उपकृत करने का यह मामला जेडीए जोन 12 में सड़क निर्माण के एक टेंडर से जुड़ा हुआ है। यह टेंडर रोड कट को रिपेयर करने का है। फर्म हरदयाल कंस्ट्रक्शन ने 39 फीसदी कम रेट पर यह कार्य लिया है। रोड कट रिपेयर का यह टेंडर करीब सात करोड़ रुपए का है। इसमें एक ढाणी में सड़क का कार्य भी ठेकेदार को करना है।

आरटीपीपी के नियमों के तहत टेंडर में कम रेट भरने वाले ठेकेदार को डिफरेन्स राशि की बैंक गारंटी भी जमा करानी होती है। यह राशि टेंडर लेने के पंद्रह दिन में जमा कराना अनिवार्य है। हरदयाल कंस्ट्रक्शन ने तय समय पर यह राशि जमा नहीं करवाई। समय पर राशि नहीं देने पर टेंडर राशि का दस फीसदी जुर्माने का प्रावधान है। ठेकेदार को 70 लाख का जुर्माना जमा कराना है। जेडीए के अधिकारी यह जुर्माना राशि तो वसूल नहीं रहे हैं, बल्कि ठेकेदार को बैंक गारंटी जमा कराने का समय दे रहे हैं। ठेकेदार ने जेडीए जोन 12 के अभियंता सुरेंद्र पंवार को बैंक गारंटी बढ़ाने का पत्र दिया। अभियंता नियमों को ताक में रखते हुए बैंक गारंटी राशि और जुर्माना राशि लेने के बजाय उसे फायदा देने में लगे हुए हैं। अभियंता सुरेंद्र पंवार ने ठेकेदार के पत्र को निदेशक इंजीनियरिंग शाखा को भेजकर राहत देने की तैयारी शुरू कर दी है।

जेडीए के कोष को 70 लाख की चपत

तय समय पर बैंक गारंटी नहीं देने वाली फर्म हरदयाल कंस्ट्रक्शन पर 70 लाख रुपए का जुर्माना होना चाहिए। यह जुर्माना राशि जेडीए के खाते में जमा होती। इससे जेडीए को फायदा होता, लेकिन अभियंता जुर्माना राशि वसूलने के बजाय ठेकेदार को राहत देने में लगे हुए हैं। यहीं तय बैंक गारंटी भी जमा नहीं की है। ठेकेदार को बार-बार समय दिया जा रहा है। आरटीपीपी नियमों के अनुसार बैंक गारंटी का समय निकलने के बाद उसे बढ़ा नहीं सकते। ठेकेदार को फायदा देने के लिए अभियंता और अधिकारी लगातार बैंक गारंटी का समय बढ़ा रहे हैं और जुर्माना राशि वसूलने से भी बचाव करने में लगे हुए हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery