Thursday, July, 30,2026

नए प्रवेश द्वारों के डिजाइन में गुलाबी नगर की असली पहचान ही गायब

जयपुर: जेडीए की ओर से शहर के तीन प्रमुख प्रवेश मार्गों पर बनाए जाने वाले प्रवेश द्वारों की डिजाइन को लेकर विशेषज्ञों ने सवाल उठाए हैं। करीब 5.36 करोड़ रुपए की लागत से दिल्ली रोड स्थित आमेर कुंडा मोड़, घाट की गुणी टोल प्लाजा और खातीपुरा रेलवे स्टेशन के पास गंगा मार्ग पर बनने वाले इन प्रवेश द्वारों के लिए निविदा जारी हो चुकी है। हालांकि प्रस्तावित डिजाइन सामने आने के बाद वास्तुविदों, पर्यटन और कला विशेषज्ञों का कहना है कि इनमें विश्व धरोहर शहर जयपुर की स्थापत्य कला, सांस्कृतिक पहचान और ऐतिहासिक विरासत का पर्याप्त प्रतिबिंब दिखाई नहीं देता। जेडीए के प्रस्ताव के अनुसार घाट की गुणी टोल प्लाजा पर 50 मीटर चौड़ा और 11 मीटर ऊंचा प्रवेश द्वार बनाया जाएगा, जिसकी डिजाइन राजस्थानी मूंछ और पगड़ी से प्रेरित होगी तथा उस पर बड़े अक्षरों में 'खम्मा घणी' लिखा जाएगा। आमेर कुंडा मोड़ पर 45 मीटर चौड़ा लहरिया डिजाइन वाला प्रवेश द्वार प्रस्तावित है, जबकि खातीपुरा स्टेशन के पास सड़क के दोनों ओर छह-छह मीटर ऊंचे स्तंभ बनाकर उनमें महापुरुषों के चेहरे प्रदर्शित किए जाएंगे। निर्माण में वेस्ट मैटेरियल और स्क्रैप का उपयोग करने की भी योजना है।

स्थापत्य की झलक नहीं देती दिखाई

विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी शहर का प्रवेश द्वार उसकी पहली पहचान होता है और उसमें उस शहर की आत्मा, इतिहास और स्थापत्य की झलक दिखाई देनी चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery