Sunday, May, 10,2026

डॉ. जगदीश चंद्र की भविष्यवाणियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जयपुर: राजनीतिक विश्लेषण और सटीक भविष्यवाणियों को लेकर चर्चित THE JC SHOW इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियों में है। शो से जुड़ा हैशटैग #JConSonarBengal X पर ऑल इंडिया नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा है। शो की बढ़ती लोकप्रियता के पीछे डॉ. जगदीश चंद्र की वे भविष्यवाणियां बताई जा रही हैं, जो हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों के बाद चर्चा का केंद्र बन गई हैं। डॉ. जगदीश चंद्र ने बंगाल में राजनीतिक बदलाव और 'कोलकाता में भगवा फहराने' की संभावना को चुनाव परिणाम आने से 28 दिन पहले ही अपने शो में व्यक्त किया था।

इसके साथ ही उन्होंने सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने की संभावना भी जताई थी, जिसे अब समर्थक और दर्शक उनकी सटीक राजनीतिक समझ से जोड़कर देख रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर THE JC SHOW के पुराने वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। बड़ी संख्या में यूजर्स इन क्लिप्स को शेयर करते हुए डॉ. जगदीश चंद्र की राजनीतिक विश्लेषण क्षमता की चर्चा कर रहे हैं। इसी क्रम में THE JC SHOW के हालिया एपिसोड में डॉ. जगदीश चंद्र ने वर्ष 2029 में नरेंद्र मोदी के चौथी बार प्रधानमंत्री बनने की भविष्यवाणी भी की है। इस बयान के बाद शो को लेकर राजनीतिक और सोशल मीडिया हलकों में नई बहस शुरू हो गई है। राजनीतिक घटनाओं पर बेबाक विश्लेषण और समय से पहले किए गए दावों के कारण THE JC SHOW लगातार दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बना रहा है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery