Wednesday, November, 05,2025

लपटों में घिरे लोग चीखते रहे नहीं मिली निकलने की जगह

जैसलमेर: जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर स्लीपर बस में आग लगने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग जान बचाने के लिए चलती बस से कूद पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस सवार यात्री हाथ जोड़कर मदद की गुहार लगाते नजर आए। कई महिलाएं और बच्चे रोते-बिलखते बाहर निकले। झुलसे यात्रियों ने कहा कि हमें बचा लो...। हादसे की सूचना मिलते ही आस-पास के ग्रामीण अपने निजी पानी के टैंकर लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीण और राहगीर तुरंत बचाव अभियान में जुट गए। कई लोगों ने बस की खिड़कियां तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शी अमीन खान ने बताया कि उसने एक बुरी तरह झुलसे हुए घायल को बाइक से हॉस्पिटल पहुंचाया। सेना के अधिकारी और जवान भी तुरंत मौके पर पहुंचे और दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रवास में जुटे रहे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।

हेल्पलाइन नंबर जारी

घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर प्रताप सिंह, एसपी अभिषेक शिवहरे, एसडीएम सक्षम गोयल समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित किया। जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 9414801400, 8003101400, 02992-252201, 02992-255055 जारी किए। कलेक्टर कहा- मैं मृतक यात्रियों के परिजनों से अपील करता हूं कि वे जिला प्रशासन की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

बच्चों की हालत देख भावुक हुए लोग

झुलसे हुए मासूमों को देख अस्पताल में मौजूद लोग भावुक हो उठे। एक बच्चा बेहोशी की हालत में स्ट्रेक्चर पर लेटा था, जिसके हाथ-पैर बुरी तरह से झुलसे हुए थे। कुछ यात्रियों के कपड़े तक जल गए थे। घायलों को कयों के सहारे अस्पताल तक पहुंचाया गया।

बस से बॉडी निकालने में हुई परेशानी

कलेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद बस पूरी तरह से जलकर कबाड़ हो गई। चार घंटे बाद भी बस की बॉडी गर्म थी। हादसे के घायलों को जोधपुर रेफर कर दिया गया। बस में बाकी बची सकरियों की बॉडी थी। बस गर्म होने के कारण बीडी निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जोधपुर से भी फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया।

जोधपुर के लिए बनाया ग्रीन कॉरिडोर

देचू थाना पुलिस की ओर से जैसलमेर बस के घायलों को 7-8 एंबुलेंस से जोधपुर रेफर किया गया। इसके लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। जानकारी के अनुसार 16 झुलसे यात्रियों को राजकीय अस्पताल जोधपुर रेफर किया गया है। इनमें दो महिलाएं हैं।

स्ट्रेचर नहीं मिला तो गोद में उठाकर वार्ड तक पहुंचाया

घटना के तुरंत बाद 5 एंबुलेंस के माध्यम से झुलसे यात्रियों को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय जवाहर अस्पताल लाया गया, जहां घायलों का उपचार किया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग भी हॉस्पिटल पहुंचे। घायलों की मदद के लिए स्थानीय लोग भी आगे आए। जिन घायलों को स्ट्रेचर नहीं मिला, लोगों ने उन्हें गोद में उठाकर या फिर कये का सहारा देकर हॉस्पिटल के अंदर पहुंचाया। अस्पताल में घायलों की देखरेख के लिए अतिरिक्त चिकित्सा स्टाफ को तैनात किया गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery