Tuesday, November, 04,2025

बढ़ा मौत का आंकड़ा दो ने तोड़ा दम, 24 हुई मृतकों की संख्या

जयपुर: जैसलमेर बस हादसे में शनिवार को अस्पताल में भर्ती घायलों में से इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। महात्मा गांधी अस्पताल में वेंटिलेटर पर इलाज के दौरान पोकरण निवासी 19 वर्षीय महिपाल सिंह सहित एक अन्य मरीज ने दम तोड़ दिया। इस हादसे में अब मृतकों की संख्या 24 हो गई है।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह भाटी ने बताया कि महिपाल आग से 35 से 40 फीसदी तक झुलस गया था। हादसे के समय फेफड़ों में जहरीले धुएं के प्रवेश से उनकी हालत गंभीर थी। डॉक्टरों के तमाम प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। महिपाल सिंह का एयरफोर्स में अग्निवीर के रूप में अंतिम चयन हो चुका था, लेकिन दुर्भाग्यवश वह इस हादसे की चपेट में आ गए। अभी चार अन्य गंभीर रूप से झुलसे मरीज, जिनके शरीर के 50 फीसदी से अधिक हिस्से झुलसे हैं, वेंटिलेटर पर हैं और उनका इलाज जारी है। वहीं, बस हादसे में एक अज्ञात शव की पहचान डीएनए जांच के माध्यम से हो गई है। गुरुवार को परिजनों ने एम्स में डीएनए जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट के मिलान के बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। बासनी थाना अधिकारी नितिन दवे ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों में से एक शव के लिए कोई परिजन नहीं आया था। लेकिन सुमेर सिंह (25) के परिजन एम्स की मोर्चरी पहुंचे और जांच के बाद शव सुपुर्द किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery