Thursday, February, 12,2026

बाप-बेटे ने मां को 'पागल' बनाकर रची प्रॉपर्टी हड़पने की साजिश !

जयपुर: जयपुर में महिला प्रोफेसर को जबरन मनोरोगी घोषित कर संपत्ति हड़पने की साजिश का जयपुर कमिश्नरेट की जिला पश्चिम पुलिस ने खुलासा किया है। महिला प्रोफेसर के साथ यह षड्यंत्र किसी और ने नहीं, बल्कि उनके पूर्व पति-रिटायर्ड आईटीएस अधिकारी गुंजन सक्सेना और उनके बेटे, जेएनयू में प्रोफेसर ध्रुव सक्सेना ने मिलकर रचा। विदेशों तक में रिसर्च पेपर प्रस्तुत करने वाली प्रोफेसर मां को पिता-पुत्र ने षड्यंत्र के तहत मानसिक रोगी घोषित कर मनो चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया। हालांकि पीड़िता, प्रोफेसर डॉ. रीना कुलश्रेष्ठ ने जून, 2023 में वैशाली नगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। उस समय पुलिस ने इसे प्रॉपर्टी विवाद मानते हुए एफआर लगाकर मामला बंद कर दिया और महिला को कोई राहत नहीं दी। इसके बाद जनवरी, 2025 में डॉ. रीना ने डीसीपी वेस्ट अमित कुमार से मिलकर पूरा मामला बताया।

डीसीपी के आदेश पर फाइल को फिर से खोला गया और जांच शुरू हुई, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे सामने आए। एडिशनल डीसीपी सुलेश चौधरी द्वारा की गई जांच में सामने आया कि संपत्ति पर कब्जा करने के लिए डॉ. रीना को मानसिक रोगी घोषित करने की साजिश पिता-पुत्र ने रची थी। मामला खुलने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। दोनों ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत में अर्जी भी लगाई, लेकिन पुलिस द्वारा पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

करोड़ों की संपत्ति पर डोली नीयत

प्रोफेसर डॉ. रीना कुलश्रेष्ठ महाराष्ट्र की रहने वाली हैं और वर्तमान में पुणे के एमआईटी विवि में वरिष्ठ प्रोफेसर हैं। 1996 में उन्हों उन्होंने जयपुर के वैशाली नगर स्थित हनुमान नगर विस्तार में प्लॉट नंबर HE-194 खरीदा, जिस पर होम लोन लेकर मकान बनवाया गया। लोन में उनके पूर्व पति गुंजन सक्सेना को को-बॉरोअर बनाया गया था, लेकिन पूरे ऋण की अदायगी रीना ने स्वयं की। वहीं गुंजन सक्सेना, 1988 बैच के रिटायर्ड आईटीएस अधिकारी हैं, जो बीएसएनएल के प्रिंसिपल जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। 2013 में घरेलू हिंसा के चलते रीना ने उनके खिलाफ महिला सुरक्षा केंद्र में शिकायत दर्ज करवाई और पुणे चली गई। तब से वह विभिन्न नामी विश्वविद्यालयों से जुड़ी रहीं, कई अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए और उन्हें 2013 में पीएचडी भी मिली। 2021 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। दिसंबर 2022 में उन्हें पड़ोसियों से पता चला कि उनकी संपत्ति पर होटल निर्माण हो रहा है। 8 जनवरी, 2023 को अपने बेटे ध्रुव के जन्मदिन पर रीना जयपुर पहुंचीं और जानकारी ली, लेकिन बेटे ने अनभिज्ञता जताई। जब उन्होंने निर्माण रुकवाने को कहा तो वरदान बिल्डर्स एंड डवलपर्स के शिवनारायण जोशी ने ध्रुव को मालिक और गुंजन को गवाह बताते हुए एक अनुबंध दिखाया। रीना ने वैशाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कर निर्माण रुकवाया।

गुप्त मोबाइल की रिकॉर्डिंग ने खोला राज

इसके बाद 22 जनवरी, 2023 को पिता-पुत्र ने उन्हें षड्यंत्रपूर्वक भगवान महावीर मनोचिकित्सा एवं नशा मुक्ति केंद्र, खंडाका हॉस्पिटल, कालवाड़ रोड में भर्ती करवा दिया। इस दौरान रीना का मोबाइल छीन लिया गया, लेकिन उन्होंने गुप्त मोबाइल से पूरी घटना की रिकॉर्डिंग कर ली, जिसमें वे सामान्य नजर आ रही हैं और बेटे से मदद की गुहार लगा रही हैं। बाद में परिजनों और विश्वविद्यालय के सहयोगियों की मदद से वैशाली नगर पुलिस ने उन्हें अस्पताल से मुक्त कराया। जांच में अस्पताल ने स्पष्ट किया कि रीना में कोई मानसिक विकार नहीं है और उन्हें आरोपियों के कहने पर जबरन भर्ती किया गया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery