Tuesday, September, 29,2026

पत्नी बताकर साथ रखी महिला की हत्या, आरोपी फरार

जयपुर: बिंदायका थाना इलाके की प्रेस्टीज कॉलोनी में एक मकान के गार्डन में मिट्टी में दफन महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आरोपी ने हत्या के बाद गड्डा खोदकर शव दफन किया और मकान को बाहर से लॉक कर फरार हो गया। बदबू आने पर मकान मालिक को शक हुआ। मिट्टी हटाने पर महिला का हाथ दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश निवासी प्रवेश ने करीब दो महीने पहले मकान किराए पर लिया था। वह एक महिला के साथ रह रहा था और उसे अपनी पत्नी बताता था। रविवार सुबह मकान मालिक देखरेख के लिए पहुंचा तो मकान पर ताला लगा मिला। मकान के गार्डन में मिट्टी ऊंची-नीची नजर आई। मिट्टी हटाने पर महिला का हाथ दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। इसके बाद गड्डा खुदवाकर शव बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के बाराबंकी निवासी किरन (32) के रूप में की है। मृतका के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

छह माह की गर्भवती थी महिला

थाना प्रभारी अनिल जैमन ने बताया कि प्रवेश ने लोगों को महिला का नाम किरन बताया था और उसे अपनी पत्नी बताया था। महिला करीब छह माह की गर्भवती थी। प्रथमदृष्टया शव 2-3 दिन पुराना लग रहा है। शरीर पर गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण और हत्या के तरीके का पता चलेगा। जांच में यह भी सामने आया कि प्रवेश ने रात के समय गड्डा खोदकर शव दफनाया था। शव के ऊपर नमक डालकर मिट्टी से दबा दिया था। हत्या के बाद वह घर आता-जाता भी रहा। रविवार सुबह जल्दी घर से निकल गया और ठेकेदार से पैसे उधार लेकर फरार हो गया।

महिला की हत्या का खुलासा, आरोपी अरेस्ट

इधर, सांगानेर सदर थाना इलाके में महिला मजदूर की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी नीरज (35) को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को प्लॉट की सफाई के बहाने रिंग रोड के पास सुनसान इलाके में ले गया था। वहां उसने महिला के साथ गलत काम करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने पत्थर से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि 21 सितंबर को मृतका मजदूरी के लिए वाटिका चौखटी गई थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। अगले दिन रिंग रोड के पास खेड़ी गोकुलपुरा के खाली प्लॉटों की बाउंड्री के पास उसका शव मिला। पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और चौखटी पर आने वाले मजदूरों से पूछताछ कर आरोपी की पहचान की। नीरज के मध्यप्रदेश भागने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने छबड़ा में दबिश देकर उसे पकड़ा और जयपुर लाकर गिरफ्तार किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery