Tuesday, April, 07,2026

वैवाहिक स्थलों में अब 40% क्षेत्र पार्किंग के लिए अनिवार्य

जयपुर: राजधानी में विवाह समारोहों के दौरान सड़कों पर लगने वाले लंबे जाम और बेतरतीब पार्किंग की समस्या अब जल्द ही कम होने वाली है। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की हाल ही में हुई बैठक में लिए गए फैसले के मुताबिक, नगर निगम अब विवाह स्थल उप-विधियों में महत्वपूर्ण संशोधन करने जा रहा है। इसके तहत विवाह स्थलों में 25 प्रतिशत की बजाय अब 40 प्रतिशत क्षेत्र को पार्किंग के लिए अनिवार्य रूप से रखना होगा। शहर में लागू बिल्डिंग बायलॉज में पहले से ही 40 प्रतिशत पार्किंग का प्रावधान है, लेकिन विवाह स्थलों के लिए अलग से बनी उप-विधियों में यह मात्र 25 प्रतिशत ही था। इससे भी बड़ी समस्या यह रही कि कई स्थलों पर इस 25 प्रतिशत क्षेत्र का भी पार्किंग के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। नतीजतन, मेहमानों की गाड़ियां सड़कों पर खड़ी हो जाती थीं, जिससे घंटों तक ट्रैफिक जाम लगता था। खासकर शादी के सीजन में यह समस्या चरम पर पहुंच जाती थी।

जयपुर में 1300 पंजीकृत विवाह स्थलः नगर निगम आयुक्त को जेडीए ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की बैठक में साफ निर्देश दिए गए हैं कि 31 मार्च 2026 तक यह संशोधन पूरा कर लिया जाए। संशोधन के बाद सभी विवाह स्थलों को नए प्रावधानों का पालन करना अनिवार्य होगा। जयपुर में वर्तमान में करीब 1300 पंजीकृत विवाह स्थल हैं। इनमें से अधिकांश छोटे-बड़े होटल, बाग, रिसॉर्ट और कम्युनिटी सेंटर हैं, जहां प्रतिदिन कई शादियां होती हैं। नए नियम लागू होने के बाद इनमें से कई स्थलों को अपने परिसर में पार्किंग क्षेत्र बढ़ाने के लिए अतिरिक्त निर्माण करना पड़ेगा।

विकास को मिलेगी नई रफ्तार, महत्वपूर्ण निर्णय लिए

जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की 261वीं कार्यकारी समिति की बैठक बुधवार को आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में मंथन सभागार में आयोजित हुई। बैठक में शहर के समग्र और सुनियोजित विकास को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सड़क और सीवरेज जैसी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विभिन्न परियोजनाओं की निविदाओं को मंजूरी दी गई। झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के जोन-12ए में सेक्टर सड़कों और मिसिंग लिंक निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। वहीं, पीआरएन दक्षिण के सेक्टर एच और जी में सड़कों के सुदृढीकरण और नवीनीकरण को भी मंजूरी मिली। इस अवसर पर सचिव निशांत जैन, निदेशक वित्त सुरेश वर्मा, निदेशक अभियांत्रिकी देवेंद्र गुप्ता, संजीव जैन, निदेशक आयोजना मृणाल जोशी, निदेशक विधि नरेंद्र कुमार आर्य सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery