Sunday, May, 03,2026

सुबह छाया अंधेरा, रात में फिर बरसी राहत

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह करीब साढ़े 9 बजे तेज आंधी और बारिश शुरू होते ही घने बादलों के कारण दिन में ही अंधेरा हो गया। अचानक बदले मौसम ने शहरवासियों को चौंका दिया। तेज हवाओं के कारण मानसरोवर इलाके में एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे नीचे खड़ी कई गाड़ियां दब गईं। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। शहर के बाईस गोदाम, नंदपुरी, टोंक फाटक, रामबाग सर्किल, सोडाला, डीसीएम और सी-स्कीम सहित कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। दोपहर में 5 से 7 मिनट की तेज बरसात से तापमान में गिरावट आई और भीषण गर्मी से राहत मिली।

जयपुर में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री कम है। शाम तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहा और रात 8 बजे के बाद एक बार फिर तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। जवाहर नगर, झोटवाड़ा और वैशाली नगर समेत कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। बदनपुरा स्थित श्री मुरली मनोहर जी मंदिर में आंधी से टीन शेड गिर गया। वहीं जयसिंहपुरा खोर में बिजली का तार गिरने से एक बाइक सवार करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery