Saturday, December, 27,2025

आधे से ज्यादा वोटर बिना दस्तावेज के जांच सकेंगे नाम

जयपुर: जयपुर जिले में मतदाता सूची को अपडेट और सटीक बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान शुरू हो गया है। इसका उद्देश्य हर पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल करना और अपात्र, मृत या डुप्लीकेट नाम हटाना है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीना ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि जिले में अब तक 51.32% मैपिंग पूरी हो चुकी है। इससे आधे से ज्यादा मतदाताओं (लगभग 24.7 लाख) को नाम जांच या पुष्टि के लिए कोई दस्तावेज देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जयपुर जिले में कुल 17 विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां मतदाताओं की संख्या 48 लाख 23 हजार 379 है। इसमें पुरुष मतदाता 25 लाख 3 हजार 564 और महिला मतदाता 23 लाख 19 हजार 714 हैं। जिले में 5 हजार 46 मतदान केंद्र स्थापित हैं तथा 4 हजार 302 बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) तैनात हैं। मीना ने कहा कि 4 नवंबर से घर-घर जाकर मतदाता गणना प्रपत्र (ईएफ) वितरित किए जाएंगे। BLO हर घर में जाकर जानकारी की पुष्टि करेंगे और भरे प्रपत्र वापस लेंगे। मतदाता अपने नाम को 2002 के पिछले SIR से लिंक कर सकेंगे। नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, हटाने के लिए फॉर्म-7 और सुधार /पता बदलने के लिए फॉर्म-8 भरना होगा। पहचान के लिए 13 दस्तावेज मान्य हैं, जैसे जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, स्कूल सर्टिफिकेट, बैंक रिकॉर्ड आदि। आधार कार्ड केवल पहचान के लिए चलेगा, नागरिकता साबित नहीं करेगा। शहरी और अस्थायी प्रवासी मतदाता ऑनलाइन प्रपत्र भर सकते हैं। सभी को रंगीन फोटो चिपकाना अनिवार्य है। जिला परिषद सीईओ प्रतिभा वर्मा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में अभियान की विस्तृत जानकारी दी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery