Friday, December, 26,2025

17 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची से कटे 5.36 लाख नाम

जयपुर: जयपुर जिले की 17 विधानसभा सीटों में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 48 लाख 23 हजार 379 से घटकर 42 लाख 87 हजार 103 रह गई है। मतदाता सूची से कुल 5 लाख 36 हजार 276 मतदाताओं के नाम, यानी 11.12 प्रतिशत, मतदान मैपिंग के दौरान एब्सेंट, शिफ्टेड और डेथ (ASD) श्रेणी में पाए जाने पर हटा दिए गए हैं।
वहीं, 1 लाख 90 हजार 022 मतदाता (3.94 प्रतिशत) ऐसे हैं, जिनकी वर्ष 2002 की मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो पाई है। जयपुर शहर की विधानसभा सीटों से अधिक नाम हटाए गए हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्र की विधानसभाएं अपेक्षाकृत कम प्रभावित हुई हैं।

मतदाता सूची से झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदाता हटाए गए हैं। झोटवाड़ा में कुल 4 लाख 58 हजार 622 मतदाताओं में से 68 हजार 584 नाम ASD श्रेणी में काटे गए हैं, जबकि 33 हजार 531 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी मैपिंग नहीं हो पाई। प्रतिशत के लिहाज से देखें तो सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित रही है। यहां कुल 2 लाख 49 हजार 187 मतदाताओं में से 49 हजार 474 नाम, यानी 19.85%, ड्राफ्ट सूची से हटाए गए हैं। इसके अलावा 19 हजार 671 मतदाता (7.89%) नॉन-मैपिंग श्रेणी में हैं।

3 लाख 39 हजार 490 मतदाता स्थायी रूप से स्थानांतरित

उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा ने बताया कि कुल 5 लाख 36 हजार 276 अप्राप्त गणना प्रपत्रों में से लगभग 3 लाख 39 हजार 490 मतदाता स्थायी रूप से स्थानांतरित पाए गए हैं। इसके अलावा 74 हजार 38 मतदाता दिवंगत, 33 हजार 733 अनुपस्थित, 84 हजार 888 एकाधिक स्थानों पर पंजीकृत तथा 4 हजार 127 अन्य श्रेणी में पाए गए है। नॉन-मैपिंग वाले
मतदाताओं को दस्तावेज प्रस्तुत कर अपना नाम बनाए रखने का अवसर दिया गया है। जिन मतदाताओं के नाम कटे हैं या जिनकी मैपिंग नहीं हो पाई है, वे 16 दिसंबर से 15 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। सभी दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 14 फरवरी 2026 को जयपुर जिले की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery