Monday, June, 01,2026

होमगार्ड जवान समेत तीन आरोपी 'बापर्दा' गिरफ्तार

जयपुर: कमिश्नरेट के वीकेआई थाना इलाके में परिचित के साथ मंदिर गई युवती के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने न केवल युवती के साथ दरिंदगी की, बल्कि विरोध करने पर उसके साथ आए युवक से मारपीट कर उसे जंगल में एक तरफ बंधक बनाकर बैठा दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात में तीनों आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में से एक होमगार्ड का जवान बताया जा रहा है। पुलिस ने तीनों को बापर्दा गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार यह घटना 23 मई की है। पीड़ित युवती अपने एक परिचित युवक के साथ वीकेआई इलाके में स्थित आकेड़ा डूंगर मंदिर में दर्शन करने गई थी। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद दोनों पास ही स्थित पहाड़ी पर एक जगह बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे तीन स्थानीय युवकों ने छिपकर दोनों का मोबाइल से वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद आरोपियों ने दोनों को घेर लिया और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने युवक को मारपीट कर साइड में बैठा दिया और युवती के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। जैसे-तैसे आरोपियों के चंगुल से छूटकर युवती शाम को अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद अगले दिन पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और टीमों का गठन कर तीनों आरोपियों को उनके ठिकानों से दबोच लिया। तीनों आरोपी आसपास के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों को फिलहाल बापर्दा गिरफ्तार किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery