Wednesday, November, 05,2025

अमेरिका भी मानने लगा ब्राह्मणों का लोहा: तिवाड़ी

जयपुर: राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि ब्राह्मणों का अब अमेरिका भी लोहा मानने लगा है। यह एक शुभ संकेत है कि ब्राह्मण व्यापार में अग्रणी होने लगे हैं।

तिवाड़ी शुक्रवार शाम विप्र चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से आयोजित वंदन पर्व को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विप्र उद्योगपतियों की ओर से परशुराम ज्ञानपीठ के लिए मुक्त हस्त से दिए गए दान की भी सराहना की। वंदन पर्व समारोह में चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी, विधायक गोपाल शर्मा, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, लॉजिस्टिक किंग बनवारीलाल सोती, उद्योगपति एवं राजस्थान फाउंडेशन असम चैप्टर के अध्यक्ष रतन शर्मा, पूर्व महापौर विष्णु लाटा, मुख्यमंत्री के ओएसडी दिनेश शर्मा, महाराष्ट्र परश्राम आर्थिक बोर्ड के अध्यक्ष सतीश दामले, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा सहित बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथि मौजूद थे।

वंदन पर्व में जुटे विप्र उद्यमियों ने संकल्प लिया कि राजस्थान की माटी के प्रति अपने प्यार और जुड़ाव से वे कभी विमुख नहीं होंगे। मातृभूमि के विकास के प्रति भी सदैव तत्पर रहेंगे। विप्र उद्योगपतियों और व्यवसायियों ने राजस्थान में निवेश के प्रति भी अपनी रुचि दिखाई।

शिक्षा, संस्कार और स्वावलंबन पर मंथन

विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा ने बताया कि इस गरिमामय आयोजन में शिक्षा, संस्कार और स्वावलंबन की दिशा में समाज को आगे बढ़ाने पर विचार-मंथन हुआ। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम गुरुजी ने जानकारी दी कि समारोह में 460 से अधिक उन सहयोगियों का सम्मान भी किया गया, जिन्होंने श्री परशुराम ज्ञानपीठ भवन निर्माण में अपना अपूर्व योगदान दिया। विप्र उद्यमियों के सम्मान में रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर महावीर प्रसाद शर्मा, सत्यनारायण श्रीमाली, सीए सुनील शर्मा, श्रीकिशन जोशी सहित कई गणमान्यजन उपस्थित थे। विक्की के अध्यक्ष नवीन शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। विक्की के महासचिव गौरव लाटा ने ज्ञानपीठ में संचालित होने वाले स्किल सेंटर पर पावर प्रेजेंटेशन दिया, जबकि विक्की के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महेश शर्मा ने संगठन की गतिविधियों से परिचित करवाया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery