Tuesday, February, 10,2026

स्टेच्यू सर्किल से विधानसभा टी-पॉइंट तक नो पार्किंग

जयपुर: आमजन को सुरक्षित, सुगम और जाम-मुक्त यातायात उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जयपुर पुलिस ने नई यातायात व्यवस्था लागू की है। डीसीपी ट्रैफिक सुमित मेहरड़ा ने बताया कि स्टेच्यू सर्किल से पोलो सर्किल एवं पोलो सर्किल से विधानसभा टी-पॉइंट तक सड़क के दोनों तरफ नो-पार्किंग के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस मार्ग पर वाहन खड़े कर यातायात अवरुद्ध करने वालों के विरुद्ध यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। सुमित मेहरड़ा ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई करना नहीं, बल्कि सड़कों पर सुगम परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना है, ताकि नागरिक बिना डर और परेशानी के सड़क पर आवागमन कर सकें। इस प्रयास में नागरिकों का सहयोग पुलिस के लक्ष्य को आसान बनाएगा। इधर, राजस्थान उच्च न्यायालय के बाहर सड़क के दोनों ओर खड़े होने वाले वाहनों को अब पोलो ग्राउंड में नए पार्किंग स्थल की सुविधा मिलने से इस मार्ग पर यातायात का संचालन बिना अवरोध के सुगम हो गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery