Tuesday, August, 12,2025

निगम ग्रेटर को 16वीं और हेरिटेज को 20वीं रैंक

जयपुर: स्वच्छता के क्षेत्र में जयपुर ने इस बार ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के राष्ट्रीय परिणामों में जयपुर नगर निगम ग्रेटर को देश में 16वीं रैंक, जबकि हेरिटेज निगम को 20वीं रैंक मिली है। यह पहली बार है जब राजधानी जयपुर के दोनों नगर निगम देश के टॉप-20 स्वच्छ शहरों में शामिल हुए हैं। दोनों निगमों को यह रैंकिंग 10 लाख से अधिक जनसंख्या की श्रेणी में मिली है। वहीं, उदयपुर नगर निगम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 13वीं रैंक हासिल की है। पिछले वर्ष हेरिटेज 171वीं, ग्रेटर 173वीं और उदयपुर 206वीं रैंक पर थे। इस बार अहमदाबाद ने देश में पहला स्थान प्राप्त कर स्वच्छता के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अवसर पर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, अतिरिक्त आयुक्त सीमा कुमार और स्वास्थ्य उपायुक्त ओमप्रकाश थानवी उपस्थित रहे।

डूंगरपुर को 5वीं बार राष्ट्रीय पुरस्कार

डूंगरपुर नगर परिषद को 20 से 50 हजार की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में 'सुपर स्वच्छ लीग सिटी' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह डूंगरपुर का लगातार पांचवां राष्ट्रीय पुरस्कार है। अब तक डूंगरपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में कुल आठ राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। यह राजस्थान का एकमात्र शहर है जो देश के 15 सुपर स्वच्छ लीग सिटीज में शामिल हुआ है। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नगर परिषद सभापति अमृत कलासुआ को यह पुरस्कार प्रदान किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery